
priyanka Gandhi
सुल्तानपुर. प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव व पूर्वी यूपी चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज है। सत्ता पक्ष भले ही इसे उन्हें गंभीरता से नहीं ले रहा, लेकिन विपक्ष के हौसले बुलंद है। वहीं अब उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल ने कहा कि प्रियंका गांधी एक आंधी हैं, जिससे भाजपा को नुकसान होगा। यूपी के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी शुक्रवार को सुल्तानपुर में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मंत्री विनोद सिंह से व्यक्तिगत रूप से मिलने आए थे, जहां केवीके में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।
प्रियंका गांधी व्यक्ति नहीं, आंधी हैं-
अजीज कुरैशी ने प्रियंका गांधी के सक्रीय राजनीती में आने पर अपनी राय देते हुए कहा कि प्रियंका कोई व्यक्ति नहीं बल्कि आंधी हैं। उनमें इंदिरा गांधी की छवि दिखती है और चुनाव में वे अच्छा काम करेंगी। केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश अब खतरे में है। उन्होंने कहा कि देश में धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया है और अब लोगों को जागने की जरुरत है। पूर्व राज्यपाल ने कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी को पार्टी में महासचिव बनाए जाने व पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दिए जाने पर कहा कि प्रियंका गांधी एक व्यक्ति नहीं बल्कि आंधी हैं।
Published on:
26 Jan 2019 04:26 pm
