भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि 23 अप्रैल को जिलाध्यक्ष को भेजे पत्र में सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि मैं आपके माध्यम से जिले के कार्यकर्ताओं , पदाधिकारियों, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिथियों से आग्रह करता हूँ कि वो सुलतानपुर की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का भव्य स्वागत करें तथा कार्यक्रम में जनता की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित कर कार्यक्रम को ऐतिहसिक बनाये। उल्लेखनीय है कि आज सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में पहुचेंगे । जिले में विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे । उसके बाद मुख्यमंत्री तहसील ,थाना और गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करेंगे । मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिलकर हालात को परखेंगे । मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 8 :25 पर जिले में प्रवेश करेंगे और पूर्वान्ह 1:25 पर मिर्जापुर के लिये प्रस्थान कर देंगे । इस बीच मुख्यमंत्री कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे ।