शिक्षिका ने शोहदे के खिलाफ पुलिस में की शिकायत
दूबेपुर ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका से मनचले ने उस वक्त अश्लील हरकत की, जब शिक्षका को उसका पति उसे स्कूटी से लेकर घर जा रहा था। पति के विरोध करने पर मनचला जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकला। सूचना पर कई शिक्षक नेता कोतवाली पहुंचे, जहां शिक्षिका ने पुलिस को मनचले के खिलाफ नामजद तहरीर दी।