भुनेश्वरपुर का रहने वाला था अवध
मृतक अवध कुमार कुशवाहा सूरजपुर जिले के ग्राम भुनेश्वरपुर रामानुजनगर का निवासी है, मृतक का शव जैसे ही मंगलवार को गृहग्राम पहुंचा वैसे ही गांव में शोक का माहौल निर्मित हो गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने बताया कि पिकअप चालक कालका प्रसाद कुशवाहा से घनिष्ठ दोस्ती होने के कारण घूमने जाने के नाम से दोनों घर से निकले थे।