4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक व उसके वकील के साथ मिलकर ये घिनौना धंधा कर रही थीं 2 सगी बहनें, ऐसे सामने आई सच्चाई

पुलिस ने चारों के खिलाफ दर्ज किया अपराध, पिलखा तहसीलदार व अन्य राजस्व अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध
2 min read
Google source verification
Rs

crime

बिश्रामपुर. जमीन फर्जीवाड़े के मामले में जयनगर पुलिस ने अधिवक्ता सहित 4 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। इनमें 2 सगी बहनें भी शामिल हैं। आरोपियों ने ग्राम भगवानपुर खुर्द की 10 खसरे पर अंकित 2076 हेक्टेयर जमीन में से बंटवारे पर प्राप्त हिस्से में से दो एकड़ भूमि का 3 बार से अधिक अनेक व्यक्तियों को पंजीकृत विक्रय पत्र संपादित कर साढ़े 26 लाख का फर्जीवाड़ा किया था।

चिरमिरी हल्दीबाड़ी निवासी पंकज श्रीवास्तव ने मामले की शिकायत एसपी सूरजपुर के समक्ष की थी, जिस पर एसडीओपी ने जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। इस मामले में पिलखा तहसीलदार व अन्य राजस्व अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है।


जयनगर पुलिस ने एसपी गिरजाशंकर जायसवाल के निर्देश पर सरगवां अंबिकापुर निवासी रविकांत सिंह पिता स्व. नरेंद्र सिंह, गांधीनगर अंबिकापुर निवासी चंद्रमणी कुशवाहा व उसकी सगी बहन झिलमिली निवासी कलावती कुशवाहा तथा बनारस रोड अंबिकापुर निवासी अधिवक्ता दिनेश कुमार सिंह पिता रामाधार सिंह के खिलाफ जमीन फर्जीवाड़े के मामले में धारा 420 व 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।

इन पर प्रार्थी पंकज श्रीवास्तव ने भगवानपुर खुर्द स्थित जमीन का सौदा कर 26 लाख 50 हजार रुपए गबन करने का आरोप लगाया था, जो जांच में सही पाया गया।


ऐसे की धोखाधड़ी
जयनगर थाना प्रभारी गोपाल धु्रव ने बताया कि आरोपी सगी बहनें चंद्रमणी कुशवाहा व कलावती कुशवाहा को अपने पिता के हिस्से की जमीन बंटवारे पर प्राप्त हुई थी, जिसे आरोपी रविकांत सिंह व अपने अधिवक्ता दिनेश कुमार सिंह के साथ मिलकर दो एकड़ जमीन का पंकज श्रीवास्तव के साथ सौदा कर अनेक किश्त में 26 लाख 50 हजार रुपए चेक के माध्यम से प्राप्त कर नोटरीशुदा अनुबंध पत्र निष्पादित किया, लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई गई।


एक ही जमीन का तीन लोगों से सौदा
इसी भूमि का आरोपियों द्वारा तीन बार से अधिक अन्य व्यक्तियों के साथ भूमि बेचने का सौदा किया गया। 22 मई 2015 को अंबिकापुर निवासी राजू अग्रवाल, 19 मार्च 2016 को अंबिकापुर निवासी जुमन मंसूरी के साथ ढाई करोड़ में इसी जमीन का सौदा किया गया। इसके एवज में 60 लाख रुपए नकद प्राप्त किए गए।

तीसरा पंजीकृत अनुबंध पत्र 21 नवंबर 2016 को अंबिकापुर निवासी भारत सिंह सिसोदिया के साथ 1 करोड़ 13 लाख में सौदा कर साढ़े पांच लाख रुपए अग्रिम धनराशि प्राप्त की गई।


कई लोगों के साथ किया फर्जीवाड़ा
इस प्रकार से ग्राम भगवानपुर स्थित जमीन का अवैध तरीके से अनेक व्यक्तियों के साथ अनुबंध पत्र निष्पादित कर आरोपियों द्वारा 1 करोड़ 47 लाख रुपए प्राप्त किए गए।

जयनगर थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पिलखा तहसीलदार समेत अन्य राजस्व अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शासन को भी लाखों रुपए की स्टाम्प ड्यूटी का चूना लगाया गया है।