26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में रोज बोलकर निकलती थी कि स्कूल जा रही हूं, लेकिन… फिर इस हाल में मिली 9वीं की छात्रा

देर से घर पहुंचने पर मां ने लगाई थी फटकार, घर के सदस्यों को सोने पर बिना बताए गायब हो गई थी रात में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 2 Sep 2018, 3:06 PM IST

9th girl student

Girl student

अंबिकापुर/भटगांव. कक्षा 9वीं की एक छात्रा शुक्रवार को स्कूल से जब लेट से घर पहुंची तो उसकी मां ने डांटा। इससे नाराज होकर छात्रा देर रात को घर से बिना बताए कहीं चली गई। इससे परिजन रात भर परेशान रहे। शनिवार की सुबह छात्रा सोनगरा बाजार में अचेत अवस्था में पड़ी मिली व उसके मुंह से झाग निकल रहा था। लोगों ने इसकी सूचना भटगांव थाने को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंंचकर उसे इलाज के लिए 108 से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। यहां स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने बताया कि संभवत: छात्रा ने जहर सेवन कर लिया है। इधर घरवालों का कहना है कि वह रोज स्कूल जाने के नाम पर घर से निकलती थी लेकिन स्कूल नहीं पहुंचती थी।


सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सोनगरा धरमपुर निवासी 15 वर्षीय कक्षा 9वीं की छात्रा दो-तीन दिन से स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकल जाती थी, पर वह स्कूल नहीं पहुंचती थी। वह शुक्रवार को भी घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन वापस लेट से आई थी।

देर से घर पहुंचने पर मां ने फटकार लगाई। मां की यह डांट उसे इतनी नागवार गुजरी कि परिवार के सभी सदस्यों के सोने पर रात में वह घर से निकल गई। वह रातभर घर से गायब रही। शनिवार की सुबह वह सोनगरा बाजार में अचेत अवस्था में पड़ी हुई मिली। उसके मुंह से झाग निकल रहा था।

आस-पास के लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी भटगांव पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे संजीवनी 108 से उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।


जहर खाने की जताई जा रही आशंका
डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा ने संभवत: जहर सेवन किया है। परिजन ने पुलिस को बताया कि छात्रा का झगड़ा उसी के स्कूल में पढऩे वाले एक लड़के से हुआ था। छात्रा पुलिस को अभी तक कोई बयान नहीं दे सकी है।

छात्रा ने जहर क्यों खाया या किसी ने उसे जहर दिया है, इसकी जानकारी अभी पुलिस को नहीं मिल पाई है। पुलिस छात्रा के होश में आने का इंतजार कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग