9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरगुजा संभाग के झिलमिली थाने को देश के सर्वश्रेष्ठ थानों में मिला चौथा स्थान, सीएम-डीजीपी ने दी बधाई

Best police station: डीजीपी छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh DGP) ने जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) व कर्मचारियों को दी बधाई, एसपी (Surajpur SP) बोले- यह हम सबके लिए गौरव का क्षण

less than 1 minute read
Google source verification
सरगुजा संभाग के झिलमिली थाने को देश के सर्वश्रेष्ठ थानों में मिला चौथा स्थान, सीएम-डीजीपी ने दी बधाई

Jhilmili police station

सूरजपुर. भारत सरकार ने उत्कृष्ट पुलिस थाने 2020 की रैंकिंग घोषित कर दी है। देश के 10 शीर्ष थानों में छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के झिलमिली थाने (Jhilmili police station) को चौथा स्थान हासिल हुआ है। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री (CM) व डीजीपी (DGP) ने सूरजपुर एसपी व थाना स्टाफ को बधाई दी है। सूरजपुर एसपी ने कहा कि यह हम सबके लिए गौरव का क्षण है।


भारत सरकार (Central Government) के गृह मंत्रालय (Home ministry) के द्वारा उत्कृष्ट थाने को लेकर पूरे देश भर में सर्वे कराया गया था और इनमें से 10 शीर्ष पुलिस थानों की रैंकिंग की गई है। इसके लिए पहले थानों में डाटा विशलेषण, सीधी परख और मिले पुीडबैक के आधार पर रैंकिंग प्रक्रिया के तहत सर्वश्रेष्ठ कार्य प्रदर्शन करने वाले थानों की संक्षिप्त सूची तैयार की गई।

इसमें थाने की साफ-सफाई, रंग-रोगन, कैम्प सुरक्षा प्रबंध, पब्लिक बिहेवियर, क्विक रिस्पांस, रेकॉर्ड संधारण, सीसीटीएनएस व अपराधों के समाधान के आधार पर सूची बनाई गई।

गृह मंत्रालय ने उत्कृष्ट थाना को लेकर कराए गए सर्वे में वर्ष 2019-20 नेशनल क्राइम ब्यूरो के तय मानकों पर सूरजपुर जिले के झिलमिली थाने ने देश के सर्वश्रेष्ठ थाना (Best police station) कैटेगरी में चौथा स्थान हासिल किया है।

इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने आईजी सरगुजा रतनलाल डांगी, पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा व जिले के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है।


एसपी बोले-यह गौरव का क्षण
पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने कहा कि यह गौरव का क्षण है कि छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh police) के सूरजपुर जिले के थाना झिलमिली को देशभर के सर्वश्रेष्ठ थानों में चौथा स्थान हासिल हुआ है। उन्होंने इसके लिए एसडीओपी ओडग़ी मंजूलता बाज, थाना प्रभारी झिलमिली चित्ररेखा साहू सहित थाने के कर्मचारियों को बधाई दी है।