कोल कर्मियों की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुजीत सिंह, संघ के क्षेत्रीय आईआर प्रभारी राजेश सिंह ने केंद्रीय अस्पताल पहुंचकर घायल कोल कर्मचारियों का कुशल क्षेम जाना। बताया जा रहा है कि दुर्घटना उपरांत बस में सवार कोल कर्मियों द्वारा ट्रक चालक की जमकर पिटाई भी की गई है।