21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Accident News: परीक्षा के पहले दिन मातम! 12वीं के दो छात्र बाइक से गिरे, एक की मौत

CG Accident News: सरगुजा जिले में 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। परीक्षा देने जा रहे दो छात्र तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना का शिकार हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
तेज रफ्तार फिर बनी हादसे की वजह (photo source- Patrika)

तेज रफ्तार फिर बनी हादसे की वजह (photo source- Patrika)

CG Accident News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। परीक्षा देने जा रहे दो छात्र तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

CG Accident News: परीक्षा केंद्र जाते समय हुआ हादसा

घटना बतौली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार बेलकोटा निवासी निष्क एक्का और झेराडीह निवासी अनिकेश तिवारी 12वीं बोर्ड का पहला पेपर देने बाइक से परीक्षा केंद्र जा रहे थे। इसी दौरान शांतिपारा-कुनकुरी मुख्य मार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे पड़ी गिट्टी में बाइक फिसल गई। तेज रफ्तार के कारण बाइक करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई, जिससे दोनों छात्र सड़क पर गिर पड़े।

एक छात्र की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

हादसे में निष्क एक्का को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनिकेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

शोक में डूबा परिवार और क्षेत्र

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे की खबर से परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर है। परीक्षा के दिन हुई इस दुर्घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सड़क पर पड़ी गिट्टी तथा तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।