निर्दलीय प्रत्याशी ने किया भाजपा का समर्थन करने की घोषणा
सभा में भटगांव विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही निर्दलीय प्रत्याशी मधु तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी रजनी रविशंकर त्रिपाठी के पक्ष में अपना समर्थन देने की घोषणा मंच से की। वहीं भटगांव विधान सभा क्षेत्र से खोपा, भटगांव, शिकारी पारा, बरउल, सलका के कई युवकों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर कांग्रेस से कोई उम्मीद नहीं है।