25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपनी ही नगरपालिका सरकार के खिलाफ खड़े हो गए कांग्रेसी पार्षद, आंदोलन की दी चेतावनी

Political news: कांग्रेसी पार्षदों ने वार्ड में विकास कार्यों में भेदभाव का लगाया आरोप, नगरपालिका में नहीं थम रही गुटबाजी
less than 1 minute read
Google source verification
अपनी ही नगरपालिका सरकार के खिलाफ खड़े हो गए कांग्रेसी पार्षद, आंदोलन की दी चेतावनी

Surajpur Nagarpalika office

सूरजपुर. नगरपालिका की कार्यशैली में कोई सुधार होता दिख नही रहा है और न ही कांग्रेस की गुटबाजी पर कोई अंकुश लग रहा है। यही वजह है कि कांग्रेस के पार्षदों को अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कहनी पड़ रही है। यहां नगरपालिका में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार है लेकिन गुटबाजी के कारण सत्तापक्ष पस्त है।

जबकि भाजपा ३ पार्षदों के साथ कांग्रेस की हालत पर मजे ले रही है । कांग्रेस के चार पार्षद अश्विनी सिंह, संतोष सोनी, राम सिंह व राधामुनि ने नगरपालिका पर उनके वार्डों में विकास कार्यों को लेकर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।


पार्षदों ने सीएमओ को पत्र लिख कर कहा है कि उनके वार्डों में कोई विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। वे जनता के विश्वास पर खरे नहीं उतर पा रहे हंै। बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। नाराज कांग्रेस के पार्षदों अपने ही अध्यक्ष और सीएमओ पर मनमानी और पक्षपात करने का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि हमारा कहा कोई भी काम नहीं हो रहा है, वार्डवासी हमें काम करने कहते हैं लेकिन हम उनके विश्वास पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं। नपा पार्षदों ने सीएमओ को एक पत्र लिख कर धरना प्रदर्शन की बात कही है।


शौचालय की गड़बड़ी की शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई
पार्षद सन्तोष सोनी का तो यह भी आरोप है कि पिछले दिनों उन्होंने स्वच्छता श्रंृगार के तहत शौचालय की गड़बड़ी की ओर ध्यानाकर्षित किया था जिसकी जांच में अनियमितता पाए जाने के बाद भी अब तक जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह किस तरह की कार्यशैली का परिचायक है। उन्होंने इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई सहित विकास कार्य कराए जाने की मांग की है।