8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Elephants hovoc: हाथियों का तांडव: एक ही रात में ढहा दिए 5 घर, हमला कर 2 मवेशियों को भी किया घायल

Elephants hovoc: तीन दिन से हाथियों ने मचा रखा है उत्पात, 17 घर अब तक तोड़ डाले, फसलों को भी पहुंचाया नुकसान, रात में दंतैल हाथी ने जमकर मचाया उत्पात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 2 Jan 2025, 10:46 AM IST

Elephants havoc

Elephant demolished house

जरही. प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोझा में पिछले 3 दिनों से हाथियों ने तांडव (Elephants hovoc) मचा रखा है। इस दौरान उन्होंने 17 घर तोड़ डाले तथा फसलों का भी नुकसान पहुंचाया है। मंगलवार की रात बोझा गांव के ब्राह्मण मोहल्ला में एक दंतैल हाथी ने 5 घरों को ढहा दिया तथा 2 मवेशियों को घायल कर दिया। हाथियों के गांव में घुस आने से ग्रामीण दहशत में हैं।

मंगलवार की रात करीब 10 बजे गांव में घुसे दंतैल हाथी ने जमकर उत्पात (Elephants hovoc) मचाया। हाथी ने ग्राम बोझा के सत्तासरई में सब्जी की बाड़ी को जहां रौंद दिया, वहीं ब्राह्मण मोहल्ले में पहुंचकर बन्टेश्वर मिश्रा पिता रामजग मिश्रा के घर को ढहा दिया।

इसके बाद हाथी ने विजय मिश्रा पिता सुखशेखर मिश्रा, धरमजीत मिश्रा का अहाता, प्रकाश मिश्रा पिता बचनू मिश्रा के घर की दीवार को भी ढहा (Elephants hovoc) दिया। घर की दीवार गिरने से भीतर रहे सामान को नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें:Car accident: रेलवे क्रॉसिंग मोड़ पर पेड़ से जा टकराई कार, उड़ गए परखच्चे, टेस्ट ड्राइव पर निकले 2 युवक घायल

Elephants hovoc: मवेशियों पर भी किया हमला

घरों को ढहाने के बाद दंतैल हाथी ने गांव के ही नरेंद्र मिश्रा पिता स्व. रूद्रप्रसाद मिश्रा के घर के बाहर बंधे गाय व भैंस पर हमला कर घायल कर दिया। हाथियों की दहशत (Elephants hovoc) से लोग सहमे हुए हैं।