
युवकों ने डंडे-बेल्ट से कर दी धुनाई (photo source- Patrika)
Forest guard beaten up: सूरजपुर जिला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक फॉरेस्ट गार्ड को कुछ ग्रामीण युवकों ने नर्सरी परिसर में एक महिला मित्र के साथ देख लिया। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और युवकों ने उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट गार्ड अपनी परिचित महिला के साथ नर्सरी क्षेत्र में मौजूद था, तभी कुछ युवक वहां पहुंच गए। आरोप है कि युवकों ने गार्ड को घेर लिया और डंडे व बेल्ट से उसकी पिटाई की। यह सब महिला के सामने ही हुआ। वायरल वीडियो में गार्ड वर्दी में दिखाई दे रहा है और कुछ युवक उसके साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।
इतना ही नहीं, युवकों ने मोबाइल पर गाना चलाकर उससे जबरन नाचने के लिए भी मजबूर किया। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है। घटना के संबंध में आधिकारिक पुष्टि और पुलिस कार्रवाई की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Published on:
27 Feb 2026 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allसुरजपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
