16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूरजपुर में दर्दनाक हादसा! अवैध गिट्टी खदान धंसने से मजदूर की गई जान, जांच शुरू

CG News: सूरजपुर जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केतका परसपारा में मंगलवार दोपहर अवैध गिट्टी खदान धंसने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
आरोपी ने फांसी लगाकर दे दी अपनी जान (photo source- Patrika)

आरोपी ने फांसी लगाकर दे दी अपनी जान (photo source- Patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केतका परसपारा में मंगलवार दोपहर अवैध गिट्टी खदान धंसने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है।

CG News: गिट्टी तोड़ने गया था, दोपहर में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार ग्राम केतका कोलढोडहीपारा निवासी देवशंकर सिंह (40), पिता फुलसाय गोड, मंगलवार सुबह अपने साथियों जंगसाय राउत और बालकेश्वर राउत के साथ गिट्टी तोड़ने अवैध खदान में गया था। दोपहर लगभग दो बजे काम के दौरान अचानक खदान की मिट्टी धंस गई। इससे देवशंकर सिंह मिट्टी के नीचे दब गया। साथियों ने तत्काल उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मोबाइल से दी गई सूचना

घटना की जानकारी मृतक के साथ मौजूद जंगसाय राउत ने मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक का भाई देव सिंह और चाचा फुलसाय मौके पर पहुंचे, जहां देवशंकर सिंह मृत अवस्था में मिला।

प्रशासन को सूचना, जांच जारी

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना एसडीएम सूरजपुर को भी दे दी गई है। अवैध खदान संचालन को लेकर भी जांच की जा रही है। मृतक दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और परिवार का प्रमुख सहारा था। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।