
2 friend whose death in road accident
बिश्रामपुर. Road accident: पुराने साल की विदाई और नए साल के आगमन पर बिश्रामपुर क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग सडक़ दुर्घटनाओं में 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना में शनिवार की देर रात बाइक सवार शराब के नशे में धुत 2 युवकों की बाइक पान ठेले से टकरा गई, हादसे (Road accident) में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना रविवार की दोपहर हुई। इसमें बाइक सवार एक युवक अनियंत्रित होकर गिरा और उसका सिर पत्थर से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ही मामले में मृतकों के परिजनों में नए साल की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
पहले मामले में बिश्रामपुर नगर पंचायत के डिपार्टमेंटल कॉलोनी निवासी साहिल मोगरे पिता प्रदीप मोगरे 19 वर्ष अपने दोस्त डिपार्टमेंटल कॉलोनी निवासी मोहम्मद जुनैद पिता पिंटू खान के साथ शनिवार की रात 11.15 बजे शराब के नशे में धुत होकर अपाचे बाइक से नगर के विभिन्न स्थानों पर नव वर्ष का आगमन एवं बीते वर्ष का उत्सव मना रहे थे।
इसी बीच उनकी तेज रफ्तार बाइक भटगांव-बिश्रामपुर मार्ग पर माइनस कॉलोनी स्थित लाल मोहर के पान के ठेले से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पान ठेले से टकराते हुए वे टीन के शेड से भी जा टकराए। हादसे में सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट लगने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही बिश्रामपुर पुलिस द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गौरतलब है कि साहिल उर्फ बाबू की मां एसईसीएल बिश्रामपुर केंद्रीय चिकित्सालय में सफाई कर्मचारी है, जबकि मोहम्मद जुनैद ऑटो चालक पिंटू खान का पुत्र है। शराब के नशे में धुत इन दोनों युवकों की आकस्मिक मौत से डिपार्टमेंटल कॉलोनी में नए साल की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
बाइक सहित गिरे युवक का पत्थर से टकरा गया सिर, मौत
इधर बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर के पतरापारा निवासी सुनील केंवट पिता कृष्ण कंेवट 20 वर्ष रविवार की दोपहर करीब 3 बजे अपनी डिस्कवर बाइक से विश्रामपुर आ रहा था।
वह भटगांव-विश्रामपुर मार्ग पर रामनगर के समीप पहुंचा था कि शक्ति स्थान के पास सडक़ से नीचे जा गिरा। इस दौरान उसका सिर पत्थर से टकराकर फट गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में युवक की मौत से उसके परिजनों व गांव में मातम पसरा है।
Published on:
01 Jan 2023 07:55 pm
बड़ी खबरें
View Allसुरजपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
