2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एनएच पर थाने के सामने 2 बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

Bike accident: कटनी-गुमला नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा, थाने के सामने हादसा होने के तत्काल बाद पहुंची पुलिस, घायलों को ले जाया गया अस्पताल

less than 1 minute read
Google source verification
Bike accident

Road accident infront of Jainagar Police station

जयनगर. Bike accident: कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर जयनगर थाना के सामने बुधवार की शाम 2 बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसर गया है।


सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामनगर निवासी 34 वर्षीय बनारसी देवांगन पिता मड़वारी देवांगन बुधवार की शाम करीब 5 बजे बाइक क्रमांक सीजी 15 सीएच &2&8 में अंबिकापुर की तरफ से अपने घर जा रहा था।

इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर जयनगर थाना के सामने बिश्रामपुर की तरफ से जयनगर की ओर जा रहे बाइक क्रमांक सीजी 15 डीई 308 के चालक गोविंदपुर कुम्दा निवासी 45 वर्षीय राजमिस्त्री गुड्डा गोंड़ पिता रामवृक्ष ने उसकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी।

दुर्घटना में बनारसी देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुड्डा गोंड़ व गोविंदपुर कुम्दा निवासी &0 वर्षीय लालमन्नु पिता बसंत पंडो गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: भीषण सडक़ हादसा: स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत


घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
हादसा थाने के सामने ही हुआ, इस वजह से पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना में घायलों को जयनगर पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर में भर्ती कराया गया है। इधर हादसे में युवक की मौत की खबर पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Story Loader