7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रसूता पत्नी का मालिश कर लौट रही महिला से पति ने किया दुष्कर्म, दूसरे युवक ने देख लिया ये सब, फिर…

पीडि़ता ने पति को बताई पूरी बात और दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

2 min read
Google source verification
Rape

Rape

सूरजपुर. एक महिला दूसरे गांव में प्रसूता महिला की मालिश करने गई थी। मालिश के बाद जब वह घर आने लगी तो महिला के पति ने कहा कि वह उसे घर तक छोड़ देगा। महिला उस पर भरोसा कर उसके साथ चली गई। जंगल के रास्ते गुजरने के दौरान युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

इसी बीच खेत की रखवाली कर रहे दूसरे युवक ने देख लिया तो दुष्कर्मी फरार हो गया। इधर दूसरा युवक उससे दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। महिला के शोर मचाने पर वह भी फरार हो गया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मकरबंधा निवासी सुखराम गोंड़ पिता शिवप्रसाद 34 वर्ष की पत्नी का प्रसव हुआ था। सुखराम की पत्नी का मालिश करने ग्राम तिवरागुड़ी निवासी 35 वर्षीय महिला उसके घर 5 अक्टूबर की सुबह 8 बजे पहुंची थी। मालिश करने के बाद दोपहर करीब 1.30 बजे वह घर जाने लगी।

इस पर सुखराम ने उससे कहा कि वह उसे घर तक छोड़ देगा। उसकी बात मानकर महिला उसकी साइकिल पर सवार हो गई। रास्ते में ग्राम टुकूपानी के जंगल में सुखराम की नीयत बिगड़ गई और उसने महिला के साथ जबरन अनाचार किया। महिला के साथ दुष्कर्म करते ग्राम तिवरागुड़ी के ही चंदर सिंह ने देख लिया।

वह अपने मक्का के खेत की पहरेदारी कर रहा था। इसके बाद चंदर भी वहां पहुंच गया। यह देखकर सुखराम महिला को छोड़कर भाग निकला। इधर चंदर मौके का फायदा उठाकर महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। महिला द्वारा शोर मचाने पर चंदर भी वहां से फरार हो गया।

किसी तरह पीडि़ता वहां से घर पहुंची और पति को पूरी बात बताई। इसके बाद उसने रामानुजनगर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस धारा 376 व 354 का अपराध दर्ज दर्ज कर उनकी खोजबीन में जुटी थी।


दोनों को भेजा गया जेल
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 8 अक्टूबर को दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं मुख्य आरोपी को पुलिस ने 10 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में रामानुजनगर थाना प्रभारी ए. टोप्पो, एसआई शारदा सिंह, प्रधान आरक्षक देवनारायण यादव, आरक्षक अकरम मोहम्मद, तेजीलाल साहू व अन्य शामिल थे।