29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 लोगों की हत्या के आरोपी की घर में खून से सनी मिली सड़ी-गली लाश, जमानत पर था बाहर

Crime news: मृतक पर चोरी सहित 2 लोगों की हत्या (Murder) का था आरोप, पत्नी छोड़ चुकी तो घर पर रह रहा था अकेले, 8 दिन से नहीं चल रहा था उसका पता, मकान में बाहर से बंद था ताला और भीतर पड़ी थी लाश

2 min read
Google source verification
Murder in Surajpur

Police on the spot

सूरजपुर. Crime news: एक युवक की सोमवार की सुबह उसी के घर में खून से सनी लाश मिलने से ग्राम बसदेई में सनसनी फैल गई। युवक पर 2 लोगों की हत्या का आरोप (Allegation of 2 people murder) था। पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु की है। जमीन विवाद में मृतक की हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस इस एंगल के अलावे अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रख कर विवचेना में जुट गई है।


सूरजपुर जिले के ग्राम बसदेई में सोमवार की सुबह पुलिस को एक सूने मकान से बदबू आने की सूचना मिली। इस पर बसदेई चौकी प्रभारी बृजेश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मकान में बाहर से ताला बंद था। पुलिस ने जब ताला खोला तो भीतर का नजारा देखकर हैरान रह गए।

कमरे में गांव के ही 35 वर्षीय भारत राजवाड़े का शव खून से लथपथ पकड़ा था। शव एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है, शव पूरी तरह सड़ चुका था। सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में कीड़े लगे हुए थे,

इस कारण हड्डियों का ढांचा ही बचा था। मामले में पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरु की है। हत्या के संबंध में हालांकि अब तक कोई सुराग हाथ नही लगा है।

यह भी पढ़ें: प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला प्रेमी, देखते ही पिता-पुत्र ने कर दी हत्या, पत्थर बांधकर बांध में फेंक दी लाश


2 हत्या का रह चुका है आरोपी, चोरी का अपराध भी
पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी खुद चोरी से लेकर हत्या तक का आरोपी रहा है। वह दो हत्याओं का आरोपी था, जो फिलहाल जमानत पर बाहर था।


छोड़ चुकी है पत्नी
पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी उसे छोड़ कर किसी और के साथ रहती है, जिससे वह घर पर अकेले रहता था। बीते 17 दिसंबर से वह लापता था।

बताया जा रहा है कि गांव में उसका जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। पुलिस ने इस एंगल के साथ दूसरे अन्य बिंदुओं को लेकर जांच शुरु की है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को पकडऩे का दावा किया है।