
Dead body
बिश्रामपुर. रेलवे की टीम रविवार की अलसुबह पेट्रोलिंग पर निकली थी। इसी दौरान अचानक उनकी नजर ओवरब्रिज के नीचे युवक की लाश पर पड़ी। युवक के सिर पर चोट के निशान थे तथा उसका एक पैर भी टूटा हुआ था। यह देख वे ठिठक गए। इसकी सूचना उन्होंने स्टेशन मास्टर व जयनगर पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की जेब समेत आसपास खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। फिलहाल युवक का शव मरच्यूरी में रखवाया गया है।
बिश्रामपुर से लगे केनापारा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से रविवार की अलसुबह 4.30 बजे रेलवे की पेट्रोलिंग टीम गुजर रही थी। इसी दौरान उनकी नजर युवक की लाश पर पड़ी। युवक ने नारंगी रंग की शर्ट व नीले रंग की जींस पहनी थी।
युवक की उम्र 25-30 वर्ष के बीच की बताई जा रही है। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल जयनगर पुलिस व स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया। उन्होंने आसपास युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका।
न तो युवक के जेब में मोबाइल, पर्स व ऐसा कुछ सामान मिला है जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। युवक के सिर में चोट के निशान भी हैं। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या की गई होगी।
पुलिस बता रही ट्रेन से गिरकर मौत
इस मामले में पुलिस का कहना है कि रात में चलने वाली अंबिकापुर-दुर्ग ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई होगी। इधर लोगों का कहना है कि पुलिस मामले को आत्महत्या या घटना बताकर पल्ला झाडऩे की कोशिश कर रही है।
Published on:
25 Nov 2018 06:13 pm
