30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीएसटी विभाग के खिलाफ विरोध में दक्षिण गुजरात से जुडेंगे 100 टैक्स कंसलटंट

सर्वर धीमा चलने के कारण व्यापारी और टैक्स कंसलटंट परेशान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Pradeep Devmani Mishra

•

Updated: 17 Feb 2020, 8:24 PM IST

जीएसटी विभाग के खिलाफ विरोध में दक्षिण गुजरात से जुडेंगे 100 टैक्स कंसलटंट

जीएसटी विभाग के खिलाफ विरोध में दक्षिण गुजरात से जुडेंगे 100 टैक्स कंसलटंट

सूरत
जीएसटी का सर्वर धीमा चलने के कारण टैक्स कंसलटंट परेशान हो गए हैं। इस बारे में बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इन सबके विरोध में मंगलवार को अहमदाबाद में टैक्स कंसलटंट की ओर से मौन विरोध प्रदर्शन रखा गया है। इसमें सूरत से 100 से अधिक टैक्स कंसलटंट उपस्थित रहेंगे।
अहमदाबाद के आश्रम रोड पर राज्य कर भवन के आगे दोपहर डेढ बजे आयोजित विरोध प्रदर्शन में गुजरात भर से टैक्स कंसलटंट उपस्थित रहेंगे।
साउथ गुजरात कॉमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन के प्रशांत शाह ने बताया कि जीएसटी का सर्वर धीमा चलने के कारण व्यापारी और टैक्स कंसलटंट परेशान हैं। इसके कारण रिटर्न समय पर नहीं भरा पाता। इस समस्या के बारे में बार-बार केन्द्र सरकार और राज्य सरकार से गुहार लगाई गई है, लेकिन कोई हल नहीं मिला। इससे नाराज टैक्स कंसलटंट ने मंगलवार को अहमदाबाद में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है।
उल्लेखनीय है कि इसके पहले बीते सप्ताह राज्यभर में तमाम टैक्स कंसलटंट की ओर से रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर सर्वर की समस्या दूर करने की मांग की थी।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग