5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS :तमिलनाडु मर्कंडटाइल बैंक में 16.38 लाख का लोन घोटाला

- बिना तस्दीक ओवर वेल्यूएशन कर आवंटित किए गए 23 लोन डूबे - शाखा प्रबंधक व वेल्यूअरों समेत 27 जनों के खिलाफ मामला दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification
SURAT NEWS :तमिलनाडु मर्कंडटाइल बैंक में 16.38 लाख का लोन घोटाला

SURAT NEWS :तमिलनाडु मर्कंडटाइल बैंक में 16.38 लाख का लोन घोटाला

सूरत. तमिलनाडु मर्कंडटाइल बैंक में 16.38 लाख रुपए का लोन घोटाला सामने आया है। पिछले तीन वर्षो में ओवर वेल्यूएशन दिखा कर 23 कारोबारियों की फर्मो को आवंटित किए गए व्यवसायिक लोन डूब गए।

पुलिस की आर्थिक अपराध निरोधक शाखा (ईको क्राइम ब्रांच) ने बैंक के शाखा प्रबंधक समेत 27 जनों को नामजद कर जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक यह घोटाला बैंक रिंग रोड शाखा में हुआ।

बैंक के तत्कालिन प्रबंधक, तीन वेल्यूरों नियोजित साजिश के तहत कारोबारी ग्राहकों के साथ मिल कर बैंक के साथ धोखा किया। उन्होंने 2019 से 2022 के दौरान 23 व्यवसायिक लोन स्वीकृत किए।

लोन के लिए दी गई अर्जियों में कारोबारियों ने अपनी फर्मो में अधिक स्टॉक दर्शाया था। प्रबंधक वे वेल्यूअरों ने स्टॉक की जांच किए बिना ही हस्ताक्षर कर लोन आंवटित कर दिए।

बाद में इन सभी लोन्स की भरपाई नहीं की गई। जब बैंक ने रिकवरी शुरू की गई तो दर्शाया गया स्टॉक भी नहीं मिला। इतनी बड़ी संख्या में लोन एनपीए होने पर प्रबंधक द्वारा इसकी जांच की गई।

जिसमें कई अनियमितताएं सामने आई। इस पर बैंक की ओर से अहमदाबाद निवासी प्रभाकर नाडार ने प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में अधिकतर हीरा कारोबारी हैं। किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, मामले की जांच जारी है।

इनको किया नामजद

पुलिस ने लोन घोटाले के आरोप में शाखा प्रबंधक आर.सुदंर, वेल्युअर नगीन मोकानी, रमेश जैन, महालक्ष्मी एसोसिएट्स, ग्राहक शोभना जे. काकडिया, जीतेन्द्र काकडिया, शोभना आर.काकडिया, रसिक काकडिया, अशोक कानपरिया, शीतल कानपरिया, पोपट काथरोटिया, विशाल काथरोटिया, गुणवंत कानपरिया, संजय कानाणी, उन्नति छाशवाला, कल्पेश छासवाला, केतन राणपरिया, कोमल भीमाणी, मनीष भीमाणी, कमलेश पलाडिया, दया कानाणी,महेश खूंट, किंजल राणपरिया, तुषार भीमाणी, राकेश भीमाणी व सुनिता पालडिया को नामजद किया है।

---------------