14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक अंगदान मरीज के पूरे परिवार को देता है नया जीवन : राष्ट्रपति

अंगदान करने वाले 32 परिवारों का सम्मान

2 min read
Google source verification
surat photo

एक अंगदान मरीज के पूरे परिवार को देता है नया जीवन : राष्ट्रपति

सूरत.

डोनेट लाइफ संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंगदान को सर्वश्रेष्ठ दान बताया। उन्होंने कहा, जब किसी को खास उपलब्धि हासिल होती है तो सम्मान किया जाता है, लेकिन अंगदाता परिवार की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है। एक अंगदान से पीडि़त के पूरे परिवार को नया जीवन और समाज को प्रेरणा मिलती है। दुर्घटना या बीमारी में अंग खराब होने पर अंगदान की जरूरत होती है। अंगदान में समय और विशेष तौर से की गई तैयारी का महत्व होता है। परफेक्ट टाइम मैनेजमेंट से यह कार्य संभव होता है।

देश मे लाखों लोग अंगदान के लिए प्रतीक्षा सूची में हैं। किडनी के 20 लाख और लीवर के एक लाख मरीज के लिए अंगदान की जरूरत है। सूरत गुजरात में अंगदान के मामले में अग्रणी है। इसका श्रेय डोनेट लाइफ और इस अभियान से जुड़े चिकित्सकों समेत सभी को जाता है। उन्होंने उत्तरप्रदेश के इलाहबाद और लखनऊ मेडिकल कॉलेज का उदाहरण दिया, जहां अंगदान करने वाले परिवारों को निशुल्क या राहत दर पर चिकित्सा सुविधा दी जाती है। उन्होंने अंगदान करने वाले परिवारों का सम्मान किया। कार्यक्रम में राज्यपाल ओ.पी. कोहली, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी , स्वास्थ्य मंत्री किशोर कानानी, महापौर अस्मिता शिरोया, सांसद दर्शना जरदोष और सी.आर. पाटिल भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री रूपाणी ने देश की प्रथम ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिवर्सिटी गुजरात में शुरू किए जाने की जानकारी दी।

गुजरात निराला प्रदेश : कोहली
राज्यपाल कोहली ने कहा कि दान धर्म का हिस्सा है। दान कई प्रकार के होते हैं। अंगदान जीवनदान देने वाला सर्वश्रेष्ठ दान है। डोनेट लाइफ संस्था परमार्थ के कार्य में लगी हुई है। गुजरात निराला प्रदेश है। संवेदना, मानव सेवा, सेवाभावी प्रवृत्ति को लेकर राज्य ने अलग पहचान बनाई है। इसमें अंगदान भी शामिल है।


गणपति मूर्ति भेंट कीं
डोनेट लाइफ संस्था के प्रमुख नीलेश मांडलेवाला ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत करने के बाद उन्हें गणपति की मूर्ति भेंट की। राष्ट्रपति ने कहा कि इस मूर्ति को संस्था में ही उपयुक्त स्थान देकर स्थापित करें, ताकि इसे देखकर आम लोगों को अंगदान की प्रेरणा मिल सके।