27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज सूरत लाया जाएगा अनिल यादव को

- पुलिस ने बिहार की कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया - गोड़ादरा में साढ़े तीन साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 21 Oct 2018, 12:15 PM IST

file

आज सूरत लाया जाएगा अनिल यादव को

सूरत. गोड़ादरा क्षेत्र में साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची से बलात्कार के मामले में बिहार में अपने रिश्तेदार के यहां से धरे गए अनिल यादव को लेकर क्राइम ब्रांच टीम रविवार को सूरत पहुंचेगी।


डीसीपी क्राइम राहुल पटेल ने बताया कि बिहार के बक्सर जिले के लोहाड़ी गांव के मूल निवासी आरोपित अनिल यादव की शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद उसे स्थानीय कोर्ट में पेश कर सूरत लाने के लिए चार दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है।

उसे लेकर क्राइम ब्रांच की टीम सूरत के लिए रवाना हो चुकी है। पुलिस टीम रविवार दोपहर सूरत पहुंच सकती है। उसे सूरत लाने के बाद ही उससे पूरी घटना के बारे में विस्तार से पूछताछ की जा सकेगी।


गौरतलब है कि गोडादरा क्षेत्र निवासी महाराष्ट्रीयन दलित परिवार की साढ़े तीन वर्षीय बच्ची गत रविवार रात घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई थी। सोमवार शाम उसके मकान के भूतल के एक कमरे से उसका प्लास्टिक के बोरे में बंधा शव मिला था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से बलात्कार, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने व उसके बाद गला घोंट कर उसकी हत्या करने की पुष्टि हुई थी। जिस कमरे से बच्ची का शव बरामद हुआ था। उस कमरे में रहने वाला अनिल यादव रात में अपने कमरे को ताला लगाकर फरार हो गया। उसकी खोज में बिहार गई पुलिस टीम ने बक्सर जिले के धन्सोई गांव से उसे गिरफ्तार किया था। वह अपने एक रिश्तेदार के घर छिपा था।

सोशल मीडिया पर आक्रोश


वहीं पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने इस मामले को लेकर कई मैसेज भी वायरल हो रहे है। वायरल मैसेजों में गिरफ्तार अनिल यादव आक्रोश देखने को मिल रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि उसे सूरत लाने के बाद इस घटना का विरोध करने वाले कितने संगठन आगेे आते है।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग