27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात को पहली सफलता, असम को हराया

वीनू मांकड ट्रॉफी... - दो अन्य मुकाबलों में मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश भी जीते
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 21 Oct 2018, 11:57 AM IST

file

गुजरात को पहली सफलता, असम को हराया

सूरत. स्थानीय खोलवड़ जिमखाना स्टेडियम में शनिवार को पहली बार टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए मेजबान गुजरात ने असम को ६ विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए असम ने सौरव सहा के ५७ रनों की मदद से १४० रन बनाए। गुजरात की ओर से एस प्रजापति ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 29 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उसके बाद लक्ष्य कोचर के नाबाद 61 रनों की मदद से चार विकेट खोकर पहली जीत हासिल की। गुजरात को पहली सफलता हासिल करते हुए असम को हराया।


दूसरे मैच में लालभाई कांट्रेक्टर स्टेडियम में मुंबई ने एकतरफा मुकाबले में झारखंड को नौ विकेट से करारी मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड की टीम १29 रन पर ढेर हो गई। मुंबई के अर्थव ने ३१ रन देकर 4 विकेट झटके। उसके बाद मुंबई ने यशस्वी जयस्वाल ने नाबाद 63 एवं सुदेव पारकर ने 32 रन बना कर मुंबई को जीत दिला दी।


पीठावाला स्टेडियम में वीनू मांकड ट्रॉफी (अंडर-१९) एलीट ग्रुप ए में तीसरा मुकाबला बंगाल एवं महाराष्ट्र के बीच हुआ। इसमें बंगाल ने महाराष्ट्र को 29 रन से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल ने दिगांत नेओगी के ८८ रनों की मदद से 231 रनों का स्कोर खड़ा किया। महाराष्ट्र की ओर से तनीष जैन ५३ ने अर्धशतक बनाया, लेकिन शेष बल्लेबाज नहीं चल पाए। पूरी टीम 202 रनों पर ढेर हो गई। अब सोमवार को लालभाई कॉट्रेक्टर स्टेडियम में गुजरात व झारखंड, पीठावाला स्टेडियम में कर्नाटक व मध्यप्रदेश तथा खोलवड़ इस्लाम जिमखाना में मुंबई व उत्तरप्रदेश के बीच टक्कर होगी।

अंडर १६ में सूरत के चार खिलाडिय़ों का चयन


सूरत. पूणे महाराष्ट्र में होने वाली अंडर-१६ विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी के लिए सूरत के चार खिलाडिय़ों को गुजरात की टीम में चुना गया है। इंटर स्टेट टूर्नामेंट में सूरत जिले से खेलने वाले आर्य देसाई, उज्जवल भगत, साहिल मकवाणा व क्रिस गुप्ता अब गुजरात का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह टूर्नामेंट ४ नवम्बर तक चलेगा।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग