
उधना-छपरा और मंडुआडीह समेत 12 त्यौहार स्पेशल ट्रेन की घोषणा
सूरत.
पश्चिम रेलवे ने दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 12 त्यौहार स्पेशल ट्रेन के 156 फेरे चलाने की व्यवस्था की है। इसमें इसमें पांच ट्रेनें बान्द्रा से, उधना, इंदौर से दो-दो तथा ओखा, पोरबंदर और गांधीधाम स्टेशन से एक-एक ट्रेन चलाई गई है।
पश्चिम रेलवे ने जिन 12 होली-डे स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसमें 09057 उधना-मंडुआडीह स्पेशल 23 अक्टूबर से 27 नवम्बर तक उधना से प्रत्येक शुक्रवार को रात 10.50 बजे रवाना होगी। 09058 मंडुआडीह-उधना स्पेशल 25 अक्टूबर से 29 नवम्बर तक मंडुआडीह से प्रत्येक रविवार को सुबह 4.50 बजे रवाना होगी और उधना सोमवार सुबह 9 बजे पहुंचेगी। 09019 उधना-छपरा स्पेशल 25 अक्टूबर से 29 नवम्बर तक उधना से प्रत्येक रविवार को रात 11.55 बजे रवाना होगी और मंगलवार को सुबह 6.15 बजे छपरा पहुंचेगी। 09020 छपरा-उधना स्पेशल 27 अक्टूबर से एक दिसम्बर तक छपरा से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 7.50 बजे होगी और उधना बुधवार दोपहर 12.15 बजे पहुंचेगी।
09271 बान्द्रा-पटना स्पेशल 26 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक बान्द्रा से प्रत्येक सोमवार को शाम 4.35 बजे रवाना होकर पटना बुधवार को रात 2.5 बजे पहुंचेगी। 09272 पटना-बान्द्रा स्पेशल 28 अक्टूबर से दो दिसम्बर तक पटना से प्रत्येक बुधवार को रात 11.10 बजे रवाना होगी और बान्द्रा शुक्रवार सुबह 7.35 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरीवली, वापी, वलसाड, भेस्तान, नंदूरबार, पालधी, भुसावल के रास्ते चलाई जाएगी। 02913 बान्द्रा-सहरसा स्पेशल 25 अक्टूबर से 29 नवम्बर तक बान्द्रा से प्रत्येक रविवार को दोपहर 12.55 बजे रवाना होगी। 02914 सहरसा-बान्द्रा स्पेशल 27 अक्टूबर से एक दिसम्बर तक सहरसा से प्रत्येक मंगलवार को शाम 4.45 बजे रवाना होगी और बान्द्रा गुरुवार को सुबह 7.35 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन वापी, वलसाड, भेस्तान, नंदूरबार, भुसावल के रास्ते चलाई जाएगी।
इसके अलावा 09451/09453ृ2 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल, इंदौर-राजेन्द्र नगर त्यौहार स्पेशल के नाम से दो ट्रेन 09321/09322 और 09313/09314 चलाई गई है। रेलवे ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग 17 से 22 अक्टूबर के बीच शुरू होगी।
दो हावड़ा स्पेशल सूरत-नंदूरबार के रास्ते
02905 ओखा-हावड़ा स्पेशल 25 अक्टूबर से 29 नवम्बर के बीच ओखा से प्रत्येक रविवार को सुबह 8.10 बजे रवाना होगी और मंगलवार को तडक़े 3.35 बजे हावड़ा पहुंचेगी। 02906 हावड़ा-ओखा स्पेशल 27 अक्टूबर से एक दिसम्बर तक हावड़ा से प्रत्येक मंगलवार को रात 10.50 बजे रवाना होगी और गुरुवार को शाम 6.30 बजे ओखा पहुंचेगी। 09205 पोरबंदर-हावड़ा स्पेशल 21 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक पोरबंदर से प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को सुबह 8 बजे रवाना होगी और हावड़ा शुक्रवार और शनिवार को तडक़े 3.35 बजे पहुंचेगी। 09206 हावड़ा-पोरबंदर स्पेशल 23 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक हावड़ा से प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को रात 10.50 बजे रवाना होगी और पोरबंदर रविवार, सोमवार को शाम 6.10 बजे पहुंचेगी।
जैसलमेर, हरिद्वार और जम्मूतवी के बीच तीन ट्रेन
02929 बान्द्रा-जैसलमेर सुपरफास्ट स्पेशल 23 अक्टूबर से 27 नवम्बर तक बान्द्रा से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 2.35 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12.40 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। 02930 जैसलमेर-बान्द्रा स्पेशल 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक जैसलमेर से प्रत्येक शनिवार को शाम 7.20 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 5.30 बजे बान्द्रा पहुंचेगी।
09027 बान्द्रा-जम्मूतवी स्पेशल 24 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक बान्द्रा से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12.15 बजे रवाना होगी। 09028 जम्मूतवी-बान्द्रा स्पेशल 26 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक जम्मूतवी से प्रत्येक सोमवार को सुबह 9.30 बजे रवाना होगी। 09017 बान्द्रा-हरिद्वार स्पेशल 21 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक बान्द्रा से प्रत्येक बुधवार को दोपर 1.05 बजे रवाना होगी। 09018 हरिद्वार-बान्द्रा स्पेशल 22 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक हरिद्वार से प्रत्येक गुरुवार को शाम 6.30 बजे रवाना होगी।
Published on:
17 Oct 2020 09:49 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
