2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बान्द्रा-इलाहाबाद विशेष ट्रेन का समय बदला

बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी हमसफर शुरू होने से टाइम टेबल में फेरबदल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sanjeev Kumar Singh

•

Updated: 8 Jun 2018, 9:36 PM IST

file photo

बान्द्रा-इलाहाबाद विशेष ट्रेन का समय बदला

सूरत.

पश्चिम रेलवे ने बान्द्रा टर्मिनस से इलाहाबाद के बीच चलने वाली ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के समय में आंशिक फेरबदल करने का निर्णय किया है। वहीं, अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस में सिर्फ 11 जून को तृतीय श्रेणी वातानुकूलित का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

हाल ही राजस्थान के लिए बांद्रा टर्मिनस और भगत की कोठी के बीच नई साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस शुरू की गई है। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार रात ९.40 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होकर अगली दोपहर २.45 बजे भगत की कोठी पहुंचती है। भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस भगत की कोठी से शुक्रवार शाम ४ बजे रवाना होकर अगली सुबह 9.20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचती है। बान्द्रा टर्मिनस-इलाहाबाद विशेष ट्रेन का बान्द्रा टर्मिनस से रवाना होने का समय ९.४० बजे का था। हमसफर शुरू होने के कारण इस ट्रेन के समय में आंशिक फेरबदल करने का निर्णय किया गया है। यह बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक गुरुवार रात ९.४५ बजे रवाना होगी। ट्रेन बोरीवली १०.१६ बजे पहुंचेगी और १०.१९ बजे रवाना होगी। इसी तरह वापी रात १२.२५ बजे पहुंचेगी और १२.२७ बजे रवाना होगी। यह उधना रात १.३५ बजे पहुंचेगी और १.५५ बजे रवाना होगी।

एक तृतीय एसी कोच लगेगा
अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 11 जून को एक अतिरिक्त तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान कोच लगाया जाएगा। इससे प्रतीक्षा सूची के यात्रियों के टिकट कन्फर्म होने की संभावना बढ़ जाएगी।

बस यात्री को नशीला बिस्कुट खिला ८६ हजार का माल उड़ाया
भरुच. अंकलेश्वर के एक व्यापारी को नशीला बिस्कुट खिलाकर बदमाश ने सोने की चेन, दो अंगूठियां व नकदी सहित ८६ हजार रुपए के सामानों पर हाथ साफ कर फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल जूनागढ़ निवासी व वर्तमान में अंकलेश्वर स्थित गार्डन सिटी निवासी मनीष रादडिया अंकलेश्वर के ओमकार कॉम्प्लेक्स में डीजिटल सेल्स कारपोरेशन नामक दुकान से सीसीटीवी कैमरे का व्यापार करते हैं। राजकोट में संबंधी के पुत्र का जन्मदिन पार्टी में हिस्सा लेकर वापस अंकलेश्वर आ रहे थे। वे ग्रीन लैंड चौराहा से शीलू ट्रवेल्स की बस से आ रहे थे। उनके साथ यात्रा कर रहे एक व्यक्ति ने बिस्कुट खिला दिया जिसके बाद वे बेहोश हो गए। अंकलेश्वर उतरने के स्थान पर वे सूरत पहुंच गए थे। बस का अंतिम ठहराव होने से बस कर्मचारियों ने उन्हें जगाया, लेकिन तब भी वे पूरी तरह से होश में नही थे। बस में यात्रा कर रहे सहयात्री ने मनीष से १५ हजार नकद, सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां पार कर दिया। घटना की प्राथमिकी उन्होंने वराछा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात