24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वाइन फ्लू से बारडोली की महिला की मौत

स्वाइन फ्लू से ग्रस्त एक और महिला की शनिवार को मौत हो गई। वहीं शहर और जिले में नए आठ मरीज दर्ज किए गए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बारडोली निवासी 47 वर
2 min read
Google source verification
Bardoli woman dies of swine flu

Bardoli woman dies of swine flu

सूरत।स्वाइन फ्लू से ग्रस्त एक और महिला की शनिवार को मौत हो गई। वहीं शहर और जिले में नए आठ मरीज दर्ज किए गए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बारडोली निवासी 47 वर्षीय महिला में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे निजी *****्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उसने दम तोड़ दिया।

इसके अलावा मांडवी तहसील के 31 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शहर में शनिवार को स्वाइन फ्लू के आठ नए केस दर्ज हुए। अठवा जोन के अलथाण निवासी 85 वर्षीय वृद्घा, पार्ले प्वॉइंट के 60 वर्षीय वृद्घ, वराछा जोन के एके रोड क्षेत्र निवासी 1 वर्षीय बालक तथा वराछा निवासी 75 वर्षीय वृद्घ, कतारगाम जोन के 28 वर्षीय युवक और कतारगाम दरवाजा निवासी 50 वर्षीय महिला, लिंबायत जोन सरदार मार्केट निवासी 28 वर्षीय युवती तथा सेंट्रल जोन के गोपीपुरा निवासी 57 वर्षीय महिला का स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

नए आठ मरीजों के साथ शहर में स्वाइन फ्लू के कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 334 पर पहुंच गई है। शनिवार को स्वाइन फ्लू के 14 मरीजों को *****्पतालों से छुट्टी दे दी गई। वहीं 27 मरीज *****्पताल में भर्ती है। इनमें से 16 की हालत स्थिर बताई जा रही है। तीन को वेंटीलेटर, एक को बीपेप और सात को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

कारखाने से हीरे चुराकर फरार

वराछा क्षेत्र के एक हीरा कारखाने में काम करने वाला युवक कारखाने से ४० हजार रुपए के हीरे चुराकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक चोरी वराछा सवाणी एस्टेट के तिरुपति कॉम्प्लेक्स में स्थित मोटा वराछा आनंद वाटिका रेजिडेंसी निवासी राजेश पुत्र जसमंत कथीरिया के कारखाने में हुई। २ सितम्बर को राजेश के कारखाने में काम करने वाला अमरेली जिले के गोपाल ग्राम निवासी हरेश उर्फ काना वडदोरिया उसे तराशने के लिए दिए गए ३.५ कैरेट के २२ कच्चे हीरे चुरा कर फरार हो गया। कुछ समय तक राजेश ने उसके परिजनों से संपर्क कर उसकी पड़ताल की, लेकिन वह नहीं मिला। इस पर उसने वराछा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।