18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूरत में महिला मित्र के साथ होटल पहुंचा युवक, अचानक हुई मौत, सामने आया वीडियो

सूरत के डिंडोली इलाके में होटल के रिसेप्शन पर चेक-इन के दौरान 26 वर्षीय युवक आकाश प्रेमचंद पवार अचानक गश्त खाकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना होटल के सीसीटीवी में कैद हो गई। आशंका है कि युवक की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई।
2 min read
Google source verification

सूरत

image

kamlesh sharma

Aug 18, 2026

man-dies

फोटो-सीसीटीवी फुटेज का स्क्रीनशॉट

सूरत। शहर के डिंडोली इलाके स्थित आरजेडी प्लाजा की एक होटल में एक बेहद हैरान और व्यथित कर देने वाला मामला सामने आया है। अपनी महिला मित्र के साथ होटल पहुंचे 26 वर्षीय युवक की रिसेप्शन काउंटर पर चेक-इन प्रक्रिया के दौरान अचानक गश्त खाकर गिरने से मौत हो गई। यह पूरी घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की जान साइलेंट अटैक (कार्डियक अरेस्ट) की वजह से गई है।

होटल काउंटर पर बात करते-करते जमीन पर गिरा

जानकारी के अनुसार मूल रूप से महाराष्ट्र निवासी और वर्तमान में डिंडोली की संगम सोसायटी (शिवम रो हाउस) में रहने वाला आकाश प्रेमचंद पवार (26) बीती रात डिंडोली आरजेडी प्लाजा स्थित होटल रावल पैलेस पहुंचा था। होटल के रिसेप्शन काउंटर पर चेक-इन की प्रक्रिया चल रही थी। आकाश रिसेप्शनिस्ट से बातचीत करते हुए पहचान पत्र दे रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह देखते ही देखते काउंटर के पास जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने जांच के बाद आकाश को मृत घोषित कर दिया।

परिवार में छाया मातम, सैंपल जांच के लिए भेजे

मृतक आकाश एम्ब्रॉयडरी कारखाने में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में उसका एक भाई है, जिसकी इस असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। स्मीमेर अस्पताल के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के डॉ. संदीप रलोती ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जरूरी सैंपल हिस्टोपैथोलॉजी विभाग भेजे गए हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग