18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिसके बदौलत AAP ने जीता पंजाब, अब बीजेपी ने उसी को बनाया राष्ट्रीय मंत्री; केजरीवाल का किला ध्वस्त करने के लिए नई रणनीति

BJP Sandeep Pathak Punjab: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी ने पूर्व AAP रणनीतिकार संदीप पाठक को राष्ट्रीय मंत्री बनाकर बड़ा राजनीतिक दांव चला है। 2022 में AAP की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पाठक अब बीजेपी के लिए पंजाब में संगठन मजबूत करने, चुनावी रणनीति बनाने और बूथ स्तर पर पार्टी का विस्तार करने में मदद कर सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Punjab Assembly Election 2027

संदीप पाठक को नितिन नवीन की टीम में मिली जगह (Photo-IANS)

BJP Punjab Strategy 2027: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले बीजेपी ने मास्टर स्ट्रोक खेला है। दरअसल, विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संदीप पाठक को बड़ा तोहफा दिया है। सोमवार को बीजेपी की जारी लिस्ट में संदीप पाठक को राष्ट्रीय मंत्री बनाया है। संदीप पाठक आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

AAP की सरकार बनाने में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

आम आदमी पार्टी में सदीप पाठक को अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता था। पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव में AAP ने जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में जीत के पीछे संदीप पाठक की भूमिका पर्दे के पीछे काम करने वाले रणनीतिकार के रूप में मानी गई। 

पंजाब में AAP को किया मजबूत

पंजाब में सदीप पाठक ने विधानसभा चुनाव 2022 से दो साल पहले से ही संगठन को मजबूत करने में सक्रिय हो गए। बताया जाता है कि उस समय प्रदेश में पार्टी के अंदर गुटबाजी और संगठनात्मक कमजोरी जैसी चुनौतियां थीं। पाठक ने इस गुटबाजी को खत्म किया और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को भी मजबूत किया। 

माना जाता है कि उनकी रणनीति का प्रमुख आधार सर्वेक्षण, आंकड़ों का विश्लेषण, बूथ स्तर की योजना और मतदाताओं के रुझानों को समझना था। उम्मीदवारों के चयन और प्रमुख चुनावी मुद्दों को लेकर भी उनके डेटा-आधारित आकलन को महत्व दिया गया।

पाठक की भूमिका मुख्यतः पर्दे के पीछे की थी। जबकि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान चुनाव अभियान के प्रमुख सार्वजनिक चेहरे रहे, पाठक ने संगठन और चुनावी रणनीति के संचालन में योगदान दिया। 

AAP ने 2022 में पंजाब में 117 में से 92 विधानसभा सीटें जीतकर सरकार बनाई। इस सफलता ने संदीप पाठक को पार्टी के प्रमुख चुनावी रणनीतिकारों में स्थापित किया और बाद में उन्हें राष्ट्रीय संगठनात्मक जिम्मेदारी भी मिली।

BJP ने पाठक पर क्यों खेला दांव? 

पंजाब चुनाव से पहले संदीप पाठक को राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने को बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। दरअसल, पाठक आम आदमी पार्टी की कमजोरी और ताकत को अच्छी तरह जानते हैं। ऐसे में वे पंजाब में बीजेपी को नई मजबूती देंगे। सियासी गलियारों में यह भी चर्चा है कि जो काम पाठक आप के लिए करते थे, वे चुनाव में बीजेपी के लिए भी नजर आ सकते हैं। 

बीजेपी का बढ़ेगा आत्मविश्वास 

बीजेपी ने 2027 में पंजाब की सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी का संकेत दिया है। ऐसे में पाठक जैसे संगठनात्मक रणनीतिकार से पार्टी के इस विस्तारवादी मॉडल को मजबूति मिल सकती है।