6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIRE IN SURAT : कडोदरा रोड के मार्केट में भीषण आग से मचा हडक़ंप

FIRE IN TEXTILE MARKET SURAT - कई दुकानों में लाखों का माल खाक- दमकल ने २० फाइटरों और वाटर टैंकरों की मदद से दो घंटे में पाया काबू A fierce fire broke out in the market of Kadodara Road- Lakhs of goods in many stores-Damkal got control in two hours with the help of 20 fighters and water tankers

2 min read
Google source verification
fire in surat : कडोदरा रोड के मार्केट में भीषण आग से मचा हडक़ंप

fire in surat : कडोदरा रोड के मार्केट में भीषण आग से मचा हडक़ंप

सूरत. कडोदरा रोड के रघुवीर सेलियम सेंटर (टैक्सटाइल मार्केट) में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से हडक़ंप मच गया। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग इमारत की ऊपरी मंजिल और छत तक फैल गई। दमकल दस्ते ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई दुकानों के इसकी चपेट में आने से लाखों का माल जलकर खाक हो गया।
सूरत-कडोदरा रोड पर कुंभारिया गांव के रघुवीर सेलियम सेंटर में सुबह करीब सुबह दस बजे सातवीं मंजिल की छत यानी चौदहवीं मंजिल तक धुआं और आग की लपटें उठती देखी गईं। बताया जा रहा हैै कि आग सातवीं मंजिल के पैसेज में मेन विद्युत लाइन में लगी। देखते ही देखते यह सातवीं मंजिल और छत पर बनी दुकानों तक फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा। बड़ी आग होने के कारण निकट के आठ दमकल स्टेशनों को भी सूचना दी गई। दमकल दस्ते के हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म समेत २० से भी अधिक फायर फाइटर और टैंकर मौके पर पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे तक पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। उन्हें कुछ स्थानों पर तोडफ़ोड़ भी करनी पड़ी। उसके बाद दिनभर कूलिंग की कार्रवाई जारी रही।

बाल-बाल बचे लोग
सूत्रों का कहना है कि सुबह मार्केट खुलने से कुछ पहले आग लगने की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। उस वक्त मार्केट में बहुत कम लोग थे। यदि सभी दुकानें खुलने के बाद यह हादसा होता तो कई लोग धुएं और आग की चपेट में आ सकते थे।


छत पर अवैध निर्माण
इंचार्ज चीफ फायर ऑफिसर बी.के. पारीख ने बताया कि वैसे तो इमारत सात मंजिल की है, लेकिन प्रत्येक फ्लोर की हाइट बीस फीट से अधिक है। इस वजह से इमारत की ऊंचाई करीब चौदह मंजिल तक की है। दुकानों के अंदर माले बने हुए हैं। छत पर भी अवैध निर्माण कर गोदामनुमा कई दुकानें बनाई गई हैं। इनमें से कई दुकानें आग की चपेट में आ गईं।


लिफ्ट में फंसे दो जनों को बचाया
दमकल सूत्रों का कहना है कि दो जने सातवीं मंजिल पर लिफ्ट में फंस गए थे। धुएं की वजह से उनकी हालत खराब हो रही थी। दमकलकर्मियों ने उन्हें इमारत से सकुशल बाहर निकाला। दमकल अधिकारी हार्दिक पटेल ने बताया कि सातवीं मंजिल के पैसेज के अलावा ७०८ से ७१३ नम्बर तक की दुकानें आग की चपेट में आईं। छत पर बनीं २९ से ४४ नम्बर तक की दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं। इनमें से एक-दो दुकानों में रखा कपड़ा जल गया। शेष दुकानों में धुएं की वजह से नुकसान हुआ। आग की लपटें कम थीं, लेकिन धुआं बहुत ज्यादा था। आग से इमारत को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।


फायर सेफ्टी उपकरणों से मिली मदद
बी.के.पारीख ने बताया कि बिल्ंिडग की फायर एनओसी ली हुई थी। दमकल के सुरक्षा उपकरण भी लगे हुए थे। सभी चालू हालत में थे। इससे आग पर काबू पाने में आसानी हुई। दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।