6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यू सिविल अस्पताल में दंत विभाग में आने वाले मरीजों को मिली बड़ी राहत…

- ओपीजी मशीन का लोकार्पण - अब एक्स-रे के लिए नहीं जाना होगा बाहर

less than 1 minute read
Google source verification
न्यू सिविल अस्पताल में दंत विभाग में आने वाले मरीजों को मिली बड़ी राहत...

न्यू सिविल अस्पताल में दंत विभाग में आने वाले मरीजों को मिली बड़ी राहत...

सूरत.

न्यू सिविल अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में दंत विभाग के मरीजों के लिए ओपीजी. डिजिटल एक्स-रे मशीन का मंगलवार को विधायक हर्ष संघवी ने लोकार्पण किया है। राज्य सरकार ने 18 लाख के खर्च से यह मशीन सूरत को उपलब्ध करवाई है। हर्ष ने विधायक फंड से दो एक्स-रे मशीन देने की घोषणा की है। एक मशीन की कीमत 10 से 12 लाख रुपए के बीच होने का अनुमान है।

दक्षिण गुजरात के सबसे बड़े सरकारी न्यू सिविल अस्पताल में अब तक दांत के मरीजों को एक्स-रे की सुविधा नहीं मिल रही थी। काफी समय से दंत विभाग में आने वाले मरीजों को एक्स-रे के लिए निजी अस्पताल भेजा जाता था। लेकिन अब न्यू सिविल के दंत विभाग के मरीजों को एक्स-रे समेत अन्य जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। दंत विभाग के एचओडी डॉ. गुणवंत परमार ने बताया कि ओ. पी. जी. मशीन का उद्घाटन मंगलवार को विधायक हर्ष संघवी के द्वारा किया गया है। दांत विभाग में आधुनिक मशीन मिलने से जबड़े के संक्रमण, रुट कैनाल, दुर्घटना के केस में जबड़े की चोट और सिसेलोग्राम दांत टेढ़े-मेढ़े रहने पर उसे सही करने के लिए मेजरमेंट लेने समेत सभी जांच मशीन से हो सकेगी।

इसके अलावा म्यूकोरमाइकोसिस के मरीजों को भी जांच के लिए अब स्मीमेर अस्पताल नहीं ले जाना पड़ेगा। रेडियोलॉजी विभाग में हुए लोकार्पण कार्यक्रम में एचओडी डॉ. पूर्वी देसाई, डीन डॉ. ऋतंभरा मेहता, अधीक्षक डॉ. गणेश गोवेकर, आरएमओ डॉ. केतन नायक, नर्सिंग एसोसिएशन के इकबाल कड़ीवाला, दिनेश अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।