29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोचक तथ्य डिजिटल प्लेटफार्म के फाउंडर तुषार गनेरीवाल की सफलता की कहानी

फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया को स्कॉल करते समय आपकी नजर रोचक तथ्य नामक प्लेटफार्म पर जरूर पड़ी होगी। इस प्लेटफार्म पर देश-दुनिया की रोचक जानकारियों को शेयर किया जाता है। जानिए इसकी शुरुआत कैसे हुई, कौन हैं इसके फाउंडर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Masood Alam

•

Updated: 11 Jan 2023, 9:58 PM IST

tusar.jpg

Biography of Founder of Rochak Tathya Tushar Ganeriwal

फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया को स्कॉल करते समय आपकी नजर रोचक तथ्य नामक प्लेटफार्म पर जरूर पड़ी होगी। इस प्लेटफार्म पर देश-दुनिया की रोचक जानकारियों को शेयर किया जाता है। रोचक तथ्य के फेसबुक पर 42 लाख और इंस्टाग्राम पर 11 लाख से अधिक सब्सक्राइबर है। रोचक तथ्य के एक-एक पोस्ट पर सैकड़ों शेयर और हजारों कमेंट और लाखों लाइक मिलते है। इस डिजिटल प्लेटफार्म को तो आप जान रहे हैं, लेकिन इसकी शुरुआत कैसे हुई, किसने शुरू किया जैसी जानकारी आपमें बहुत कम लोगों को होगी। आईए जानते है रोचक तथ्य डिजिटल प्लेटफार्म के फाउंडर को। गुजरात के सूरत के रहने वाले तुषार गनेरीवाल ने अक्टूबर 2017 में रोचक तथ्य नाम से डिजिटल प्लेटफार्म की शुरुआत की थी।

अपने जन्मदिन पर शुरू किया था रोचक तथ्य
28 अक्टूबर 2017 को अपने जन्मदिन पर तुषार ने फेसबुक पर रोचक तथ्य पोर्टल शुरू किया और उस के माध्यम से रोचक जानकारियां शेयर करने लगे। यूजर को उनकी शेयर की हुई जानकारी अच्छी लगी और कुछ ही दिनों में इस पोर्टल पर सब्सक्राइबर और फॉलोअर्स की संख्या बढ़ने लगी। तुषार की शेयर की हुई जानकारी इतनी अच्छी थी कि कुछ ही दिनों में रोचक तथ्य ने 20 लाख का आंकड़ा पूरा कर लिया। फिर यह कांरवा बढ़ता ही जा रहा है। वर्तमान में फेसबुक में उनके 42 लाख फॉलोअर्स है।

तुषार का करियर, मात्र 15 साल की उम्र में चीनी कंपनी में की इंटर्नशिप
तुषार गनेरीवाल का जन्म 28 अक्टूबर 2000 को सूरत गुजरात में हुआ। मात्र 15 साल की उम्र में ही तुषार ने चीन की 9 एप कंपनी की सोशल मीडिया टीम में शामिल हुए थे। यहां तुषार ने इंटर्नशिप की। इंटर्नशिप के बाद उन्होंने इस क्षेत्र की अच्छी जानकारी प्राप्त कर ली। इंटर्नशिप के बाद तुषार ने ऐसी कंपनियों की खोज की जो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अच्छे से हैंडल नहीं कर पा रहे थे। दुबई के एक समाचार चैनल से संपर्क कर उन्होंने उनके साथ काम करना शुरू किया और अच्छा पैसा भी कमाना शुरू कर दिया। यहीं से उन्हें अच्छा अनुभव और पैसा मिलने लगा जिसका प्रयोग उन्होंने आगे अपने करियर को बढ़ाने के लिए किया।

गुदगुदे चुटकुले नामक प्लेटफार्म भी चला रहे
उसके बाद उन्होंने रोचक तथ्य को लॉन्च किया। इस समय रोचक तथ्य हिंदी में रोचक जानकारी देने वाला सबसे बड़ा प्लेटफार्म है। सोशल मीडिया में काम करते हुए तुषार ने हिंदी भाषा की बड़ी ऑडियंस और हिंदी में कंटेंट की कमी को समझा और 2016 में अपना पहला प्लेटफार्म गुदगुदे चुटकुले नाम से बनाया जिसमें वे हिंदी में चुटकुले पोस्ट करने लगे। इस प्लेटफार्म में उनसे मात्र 50 दिनों में 10 लाख लोग जुड़ गए।

जर्मन भाषा में भी तुषार ने किया काम
2016 में तुषार ने जर्मन भाषा में कंटेंट लिखना शुरू किया और जर्मनी में टॉप 100 में दो वेबसाइट उनकी रैंक करने लगी। लेकिन भाषा की परेशानी और अन्य चुनौतियों के बाद उन्होंने फिर से हिंदी भाषा और कंटेंट पर ज्यादा फोकस करना शुरू किया। फेसबुक के साथ ही तुषार गनेरीवाल का इंस्टाग्राम पर भी रोचक तथ्य नाम से पेज है। जहां पर वह फेसबुक के जैसे ही रोचक जानकारियां शेयर करते हैं उनके रोचक तथ्य इंस्टाग्राम चैनल पर भी 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर है।

तुषार की कहानी से लोग हो रहे प्रेरित
तुषार गनेरीवाल के बारे में यहां लिखने और उनकी सफलता के पड़ाव को प्रस्तुत करने का उद्देश्य उनसे प्रेरणा लेना और डिजिटल मीडिया में सबके लिए मौजूद अवसरों की जानकारी आप तक पहुंचाना है। तुषार की सफलता की कहानी से हर कोई प्रेरणा ले सकता है और अब इंटरनेट मीडिया पर अपना काम शुरू कर सकता है।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग