27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब माफिया के बीच खूनी खेल, एक की हत्या

- पांडेसरा में हुई वारदात - पुलिस बता रही पुरानी रंजिश का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 21 Oct 2018, 12:25 PM IST

file

शराब माफिया के बीच खूनी खेल, एक की हत्या


सूरत. शहर में जारी हत्याओं के दौर के बीच शुक्रवार देर रात पांडेसरा क्षेत्र में एक और हत्या हो गई। अवैध शराब की बिक्री से जुड़े माफिया के बीच प्रतिस्पर्धा में चार जनों ने धारदार हथियारों से हमला कर एक जने की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस इसे निजी रंजिश का मामला बता रही है।
पुलिस के मुताबिक पांडेसरा पुनित नगर सोसायटी निवासी शंभू सूर्यनारायण शेट्टी की शुक्रवार रात पांडेसरा राधे श्यामनगर सोसायटी निवासी मनोज मालिया उर्फ मनोज दलुआ, भीड़भंजन सोसायटी निवासी टिया दलाई व अन्य दो जनों ने मिल कर हत्या कर दी। भोजनालय व नाश्ते की लारी चलाने वाले शंभू को मनोज परेशान कर रहा था। वह उसके भोजनालय की जगह को अपनी बता कर उससे ४० हजार रुपए प्रतिमाह की मांग कर रहा था, लेकिन शंभू उसे रुपए नहीं दे रहा था। छह माह पूर्व मनोज ने शंभू के पिता पर भी तलवार से हमला करने का प्रयास किया था। इसे लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई थी। उसके बाद दोनों के बीच समझौता भी हुआ था, लेकिन मनोज उससे रंजिश रखे हुए था। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे मनोज ने बातचीत के बहाने उसे पांडेसरा देवीदर्शन सोसायटी में बुलाया और वहां अपने साथियों के साथ तलवार लेकर उस पर टूट पड़ा। हमले में शंभू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में पांडेसरा पुलिस ने शंभू के पिता की प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज कर फरार मनोज व उसके साथियों की खोज शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि मनोज और शंभू दोनों अवैध शराब के कारोबार से जुड़़े हैं। मनोज शंभु को अपने साथ मिलाना चाहता था, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था। इस बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। इसी वजह से लंबे समय से शंभू पर हमला कर उसकी हत्या की गई।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग