21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारी बारिश में कोजवे को नुकसान

दुर्घटना की आशंका

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Jul 15, 2018

patrika

भारी बारिश में कोजवे को नुकसान

वांसदा. वांसदा में तीन चार दिनों तक हुई भारी बरसात में सड़कों के अलावा कोजवे और चेकडेम भी पानी में पूरी तरह डूब गए थे। इससे इन्हें काफी नुकसान हुआ है।
तहसील के होलीपाड़ा में बने कोजवे को बरसात में बहुत नुकसान हुआ है। कोजवे के नीचे की मिट्टी और पत्थर बह जाने से उसके गिरने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बरसात का पानी उतरने के बाद इसका पता चला।

सरपंच राजू पटेल ने आयोजन सह तहसील विकास अधिकारी इंदुबेन से इसकी जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया है कि कोवजे के नीचे मिट्टी का कटान हो जाने से बड़ा वाहन जाने पर उसके टूटने का खतरा है। लिहाजा किसी दुर्घटना से पहले उसकी मरम्मत होनी चाहिए।

बारिश से 100 साल पुराना मकान ढहा

वलसाड. शहर के नानी मेहतवाड में बारिश से सौ साल पुराना मकान ढह गया। सूचना पर पहुंची पालिका टीम ने मकान पूरी तरह गिरा दिया। हादसे में जनहानि नहीं होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार शैलेष राणा रविवार को जब परीवार के साथ घर में टीवी देख रहे थे, अचानक आवाज सुनाई दी। पूरा परिवार दौड़कर बाहर आया तो देखा कि घर के आगे का हिस्सा टूटकर गिर गया था। देखते-देखते घर का भीतरी हिस्सा भी ढहने लगा। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने घर में रखे जरूरी सामान को निकालने में मदद की और फिर पूरा मकान ढहा दिया। राणा ने बताया कि मकान करीब सौ साल पुराना था और रिपेयरिंग मांग रहा था। मरम्मत कराते उससे पहले ही हादसा हो गया।

गटर में गिरी गाय

वलसाड के झरना पार्क के पास खुली गटर में गाय गिर गई। क्रेन के जरिये लोगों ने गाय को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार शहर के रेलवे यार्ड की तरफ स्थित झरना पार्क सोसायटी की रोड पर गंदे पानी की निकासी के लिए गटर हंै जिस पर पालिका प्रशासन ने ढक्कन नहीं लगाए हैं। पालिका प्रशासन की लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी है। इनमें आये दिन गाय और दूसरे जानवर गिरते रहते हैं। रविवार सुबह गटर में गाय गिर गई। सूचना मिलते ही जमा हुए लोगों ने क्रेन बुलाकर उसे बाहर निकाला।