16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सजेगी झांकी, झूला झूलेंगे नंदलाल

जन्माष्टमी आज

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Sep 02, 2018

patrika

सजेगी झांकी, झूला झूलेंगे नंदलाल

वापी. सोमवार को भी कृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारियां शहरी और ग्रामीण विस्तारों में जोर शोर से चल रही हैं। अंबामाता मंदिर, जलाराम मंदिर, छीरी देसाई वाड मंदिर समेत सभी मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार भव्य रुप से मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं।

अंबामाता मंदिर और जलाराम मंंदिर में भजन कीर्तन और रात 12 बजे कृष्णजन्मोत्सव की तैयारी की गई है। मंदिरों में साज सजावट और रोशनी एक दिन पहले से ही हो गई है। इसके अलावा यादव जनसेवा समिति द्वारा ग्रीनवीव में सार्वजनिक कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। यहां झांकी दर्शन मुख्य आकर्षण होगा। नामधा गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में भजन सप्ताह मनाया गया। 1954 से इस मंदिर में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भजन सप्ताह मनाया जाता है।

कृष्ण जन्मोत्सव को मंदिरों में तैयारी

नवसारी. जिले में सोमवार को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह से श्री हरीदर्शन को को मंदिरों में भक्तों का तांता रहेगा। कई जगहों पर दही हांडी फोडऩे का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। पर्व की तैयारियों में लोग रविवार से ही लगे रहे। सोमवार को पर्व के उपलक्ष्य में भगवान का षोडोपचार विधि से पूजन होगा। सावन का सोमवार होने के कारण रात से ही बिलीमोरा के सोमनाथ मंदिर में हजारों भक्त दर्शन के लिए पैदल चलकर ही मंदिर पहुंचेंगे। नवसारी के गोलवाड़ स्थित रणछोडज़ी मंदिर, दमणिया सोनी समाज के रणछोडज़ी मंदिर, जलालपोर व मोटा बाजार स्थित वैष्णव हवेली, इटालवा, जलालपोर के स्वामीनारायण मंदिर, समेत जिले के सभी मंदिरों में श्रीहरि का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सुबह से लेकर रात तक भजन कीर्तन होते रहेंगे। नवसारी विभाग गणेश उत्सव मंडल की ओर से दोपहर 12 बजे लुन्सीकुई मैदान में दही हांडी फोडऩे का कार्यक्रम होगा। जिसमें इस वर्ष गोविंदा के साथ गोपियां भी मटकी फोड़ेंगे। इसके अलावा रस्सा खेंच और फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी होगी। इस दौरान संासद सीआर पाटील, विधायक पियुष देसाई, कलक्टर डॉ. एमडी मोडिया, एसपी डॉ. गिरीश पंड्या, समेत कई गणमान्य उपस्थित रहेंगे।

गोविंदा फोड़ेंगे मटकी

वलसाड. जन्माष्टमी का त्यौहार सोमवार को शहर में विभिन्न जगहों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए शहर के मंदिरो में जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। शहर के भीड़ भंजन मंदिर, छीपवाड़ के जगन्नाथ मंदिर, कोसंबा के राम मंदिर समेत कई मंदिरों में जन्माष्टमी त्यौहार की तैयारी की गई है। सभी मंदिरों को सजाया गया है। दूसरे दिन की जगहों पर मटकी फोडऩे का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। शहर मे श्रद्धालु जहां कृष्ण जन्मोत्सव मनाने की तैयारी में जुटे हैं तो दूसरी तरफ जुआरी भी सप्तमी और अष्टमी पर जुआ खेलने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। शहर के छीपवाड़, मोगरावाड़ी तथा तिथल रोड की कई बिल्डिंगों में खास वर्ग के लोगों द्वारा तीन पत्ती का जुआ हर साल खेले जाने की चर्चा रहती है। दो दिनों में लाखों रुपए की हार जाती होती है।