10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तो इसलिए ले ली जान

डंडे से वार कर प्रेमिका की हत्या

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Sep 02, 2018

patrika

तो इसलिए ले ली जान

नवसारी. जलालपोर के महुवर में अवैध संबंध की शंका में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद से ही वह फरार है। मृतका की भाभी देवी राठोड की शिकायत पर पुलिस ने सुरेश राजपूत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार उभराट रोड के मोटा फलिया में रहने वाली तलाकशुदा भ ीखी रणछोड़ राठोड (45) कई साल से अपने प्रेमी सुरेश गयाराम राजपूत के साथ अपने घर में रहती थी। आठ साल से बिना विवाह के दोनो पति पत्नी की तरह रह रहे थे। लेकिन कुछ दिनों से सुरेश को भीखी का किसी और से संबंध होने की शंका होने लगी थी। जिससे दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता था।

शनिवार रात इसी बात पर सुरेश और भीखी के बीच झगड़ा हुआ था तो सुरेश ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर रुप से घायल भीखी को छोडक़र सुरेश फरार हो गया। इसका पता चलने पर भीखी की भाभी वहां पहुंची और उसे 108 से मरोली स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गई। जहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की भाभी देवी राठोड की शिकायत पर पुलिस ने सुरेश राजपूत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी पहले भी मारपीट के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।

एलसीबी ने पकड़ा चोर

वलसाड. शहर के स्टेडियम रोड से एलसीबी ने चोर को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि पेट्रोलिंग के दौरान रात को एलसीबी ने मोंघाभाई हॉल के पास शंका जाने पर मोपेड सवार कुणाल मुकेश पटेल निवासी रामवाड़ी को पकडा था। उसके पास मोपेड का कोई कागज न होने पर सख्ती से पूछा गया तो उसने बताया कि मोपेड चोरी की गई है। युवक डीजे चलाता है। उसे सिटी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।