15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महकी रसोई, आज मनाएंगे कजरी तीज

सोलह शृंगार कर महिलाएं विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगी

2 min read
Google source verification
file

महकी रसोई, आज मनाएंगे कजरी तीज

सूरत. राजस्थानी महिलाएं बुधवार को हर्षोल्लास के साथ बड़ी तीज मनाएंगी। इसे कजरी तीज या सातुड़ी तीज भी कहा जाता है। मंगलवार को राजस्थानी प्रवासी बहुल इलाकों में महिलाएं तीज की तैयारियों में व्यस्त नजर आईं।


प्रवासी राजस्थानी समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा तीज से पहले श्रावण के दौरान सावन सिंजारा उत्सव, तीज सिंजारा उत्सव आदि आयोजित किए गए। सिंजारा उत्सवों के आयोजनों का दौर शहर में जारी है। भाद्रपद कृष्णपक्ष तृतीया के अवसर पर बुधवार को महिलाएं कजरी तीज मनाएंगी। महिलाएं सुबह मंदिर जाएंगी।

अपराह्न गीत-संगीत के कार्यक्रम होंगे। शाम को महिलाएं सोसायटी, अपार्टमेंट आदि में नीम की टहनी, आक के पत्ते और कच्चे दूध के साथ सातुड़ी तीज के मौके पर बनाए गए सातु के साथ पूजा-अर्चना में शामिल होंगी। वह तीज माता से अखंड सुहाग और संतान की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करेंगी।

बुजुर्ग महिलाएं तीज की कहानी सुनाएंगी। रात को चंद्रदर्शन के बाद व्रती महिलाएं कच्चे दूध के साथ सातु का प्रसाद ग्रहण कर उपवास खोलेंगी। कई जगह उद्यापन आदि के विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार को घरों में देसी घी से सातु और पारम्परिक व्यंजन तैयार किए जाने से रसोईघर महक उठे।

गिरनार एक्सप्रेस का स्वागत


सूरत. लंबे हनुमान रोड पर त्रिकमनगर जैन संघ में मुंबई से आई गिरनार एक्सप्रेस का स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने गिरनार एक्सप्रेस के दर्शन किए। गिरनार तीर्थ के प्रभाव को दर्शाने के उद्देश्य से एक वाहन में गिरनार एक्सप्रेस शुरू की गई है, जो देशभर के विभिन्न जैन संघों में भ्रमण कर रही है।

अलखधाम जाएगी पदयात्रा


सूरत. श्री बाबा रामदेव सेवा समिति की ओर से १ सितम्बर को गंगाधरा के अलखधाम (बाबा रामदेव मंदिर) के लिए १४वीं पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा रात नौ बजे उधना आशानगर के आशापुरा हनुमान ंमंदिर से रवाना होगी और गंगाधरा अलख धाम पहुंचेगी। रास्ते में जगह-जगह इसका स्वागत किया जाएगा।