1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टैण्ड अप कॉमेडियन कुणाल करमा के खिलाफ साइबर क्राइम में शिकायत

- समुदाय विशेष के खिलाफ ट्वीटर पर विवादित टिप्पणी का आरोप- Tweeter disputed remarks against specific community

2 min read
Google source verification
स्टैण्ड अप कॉमेडियन कुणाल करमा के खिलाफ साइबर क्राइम में शिकायत

स्टैण्ड अप कॉमेडियन कुणाल करमा के खिलाफ साइबर क्राइम में शिकायत


सूरत. स्टैण्ड अप कॉमेडियन कुणाल करमा ( Comedian Kunal Kamra) के एक विवादित ट्वीट को लेकर सूरत के एक व्यक्ति ने उनके खिलाफ साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑन लाइन शिकायत दर्ज करवा कर कार्रवाई की मांग की हैं। शिकायत में ट्वीटर हैंडल का स्क्रीन शॉट भी दिया गया हैं।

शिकायत कर्ता अकरम शाह ने आरोप लगाया हैं कि करमा ने सोमवार सुबह एक ट्वीट कर उनके समुदाय का अपमान किया हैं। उनके समुदाय के खिलाफ दुष्प्रचार कर उन्हें कोरोना वायरस फैलाने वाला बताया हैं। इस लिए उन्होंने इस संबंध में उनके खिलाफ ऑन लाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।

एक दो दिन में निकटवर्ती थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करवाएंगें। यहां उल्लेखनीय हैं कि माहिम मुंबई में रहने वाले कुणाल करमा स्टैण्ड अप कॉमेडियन हैं। यु ट्यूब और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं।

वे ‘shut up ya kunal ’ वेब सीरीज का संचालन भी करते हैं। इसमें वे कई लोगों का इंटव्यू कर चुके हैं। जनवरी में हवाई यात्रा के दौरान एक टीवी पत्रकार से विवाद के बाद पांच एयरलाइन कंपनियों ने उनकी हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगाया हैं।