यार्न बाजार में बीते सप्ताह खरीद कमजोर रही। वीवर्स की ओर से उत्पादन कम किए जाने के कारण यार्न की बिक्री पर असर पड़ा है। बीते सप्ताह यार्न उत्पादकों ने यार्न की कीमत में एक रुपए बढ़ाए, लेकिन वीवर्स नई कीमत पर यार्न खरीदने को तैयार नहीं हैं। यार्न बाजार के सूत्रों के अनुसार यार्न बाजार पिछले सप्ताह शुष्क रहा। वीवर्स यार्न की बढ़ती कीमत से नाराज हैं। उन्होंने एक ही शिफ्ट में काम करने का फैसला किया है। इस कारण यार्न की बिक्री घट गई है। यार्न व्यवसायी रूपेश झवेरी और बकुलेश पंड्या ने बताया कि कपड़ा बाजार में कमजोर बिक्री के कारण यार्न का कारोबार प्रभावित रहा। व्यापार नहीं होने से वीवर्स ने यार्न की खरीद कम कर दी है।