6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

surat news : क्राइम ब्रांच ने नेपालगंज गैंग के एक आरोपी को पकड़ा

- सस्ते हीरे दिलवाने का झांसा देकर नेपाल में दो जनों को लूटा था #गोडादरा में महिला के कानों से झूमके तोड़ ले गया युवक

2 min read
Google source verification
surat news : क्राइम ब्रांच ने नेपालगंज गैंग के एक आरोपी को पकड़ा

surat news : क्राइम ब्रांच ने नेपालगंज गैंग के एक आरोपी को पकड़ा

सूरत. सस्ते में हीरे दिलवाने का झांसा देकर सूरत के दो जनों को लूटने के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रोहित रंगाणी (34) अमरेली जिले के धार का मूल निवासी है तथा वराछा पवन अपार्टमेंट में रहता है। रोहित पहले भी चोरी व धोखाधड़ी के आधा दर्जन अलग-अलग मामलों में पकड़ा जा चुका है। जेल से रिहा होने के बाद वह नेपालगंज गैंग से जुड़ गया था।

उसने उत्राण के एक हीरा व्यापारी व उसके मित्र को अपने जाल में फंसाया था। उसने हीरा व्यापारी को फोन कर बताया था कि मुंबई से फरार हुई पार्टी नेपाल में करोड़ों के हीरे सस्ते दाम पर बेच रही है। वह उसका सौदा करवा सकता है। फिर उसने व्यापारी की एयर टिकट बना कर उसे नेपाल बुलाया। पीडि़त व्यापारी अपने मित्र के साथ नेपालगंज पहुंचा। जहां रोहित व उसकी गैंग के अन्य लोगों ने व्यापारी व उसके मित्र को कैद कर लिया।

दोनों को प्रताडि़त कर उनसे नकदी ऐंठ ली। मोबाइल फोन से उनके परिजनों का संपर्क कर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवा कर रुपए ऐंठे। उसके बाद दोनों को छोड़ दिया था। वहां से किसी तरह सूरत पहुंचने पर दोनों ने उत्राण थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। जिसके आधार पर क्राइम ब्रांच ने रोहित को ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया।

-----------------

गोडादरा में महिला के कानों से झूमके तोड़ ले गया युवक

सूरत. महिलाओं के गले से चेन छीनने के किस्से तो अक्सर सामने आते हैं लेकिन गोडादरा इलाके में एक युवक महिला के कानों से झूमके तोड़ ले गया। जख्मी हुई महिला के कानों में चार टांके लगाए गए है। झूमकों की कीमत 27 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक गोडादरा स्काई ब्ल्यू हाइट्स निवासी हंसा पत्नी प्रतापराय दवे शुक्रवार शाम गोडादरा रोड स्थित मिडास स्क्वेयर के निकट से गुजर रही थी। उस दौरान पैदल ही एक युवक उनके करीब आया। उसने उनके कानों से झूमके तोड़ लिए सड़क किनारे खेत के रास्ते भाग निकला।

कान कट जाने से हंसा बेन के कानों से खून बहने लगा। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया। जब तक कोई आता तब तक युवक बहुत दूर निकल गया। बाद में हंसाबेन के पुत्र तरुण दवे ने गोड़ादरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।