20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CS RESULT : सूरत की पांच छात्राएं कंपनी सेक्रेटरी फाउंडेशन टॉप-25 में

- सीए टॉपर्स को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

2 min read
Google source verification
surat

CS RESULT : सूरत की पांच छात्राएं कंपनी सेक्रेटरी फाउंडेशन टॉप-25 में


सूरत. इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया की फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम में सूरत की पांच छात्राएं ऑल इंडिया टॉप-25 में आई हैं। इनमें से दो ने टॉप-10 में स्थान हासिल किया। इस बार सूरत से 117 विद्यार्थी फाउंडेशन परीक्षा पास करने में कामयाब रहे।
सूरत के विद्यार्थी सीए में पहले से शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। अब सीएस में भी यहां के विद्यार्थी उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने लगे हैं। जून में आयोजित सीएस फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी किया गया। सूरत की मनीषा जैन ने 346 अंक हासिल कर देशभर में छठा, जबकि फातेमा कोठारी ने 342 अंक हासिल कर आठवां स्थान हासिल किया। साक्षी जैन 320 अंक के साथ 19वें, श्रुति मोदी 312 अंक के साथ 23वें और मानवी रोकानी 310 अंक के साथ 24वें स्थान पर रहीं। इस परीक्षा में सूरत से 176 विद्यार्थी बैठे थे। इनमें से 117 परीक्षा पास करने में सफल रहे। फाउंडेशन परीक्षा कंपनी सेक्रेटरी का पहला पड़ाव है। इसके बाद एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम और अंत में प्रोफेशनल प्रोग्राम पास करने पर विद्यार्थी सीएस बनता है।

सीए टॉपर्स को मुख्यमंत्री ने दी बधाई
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) की परीक्षा में टॉप-50 में स्थान हासिल करने वाले सूरत के 11 विद्यार्थी गांधीनगर में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और शिक्षा मंत्री भूपेन्द्रसिंह चूडासमा से मिले। सूरत का नाम रोशन करने वाले प्रीत शाह, गर्वित सेकसरिया, अनुराग बागडिय़ा, देवांश शाह, सौरभ गौरीसरिया, श्रीगोपाल मलानी, वैराग शाह और राज महेता को मुख्यमंत्री तथा शिक्षामंत्री ने बधाई दी। सूरत से विधायक पूर्णेश मोदी, वीएनएसजीयू सिंडीकेट सदस्य मनीष कापडिया और सीए रवि छावछरिया भी विद्यार्थियों के साथ थे। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) की परीक्षा में मूल राजस्थान के विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया टॉप फिफ्टी में स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। शहर के 11 विद्यार्थी टॉप फिफ्टी में हैं। इनमें से पांच मूल राजस्थान के हैं। नए पाठ्यक्रम में दो और पुराने पाठ्यक्रम में तीन राजस्थान मूल के विद्यार्थियों ने इंडिया टॉप फिफ्टी में स्थान हासिल करने मे सफलता प्राप्त की।