
DIAMOND NEWS-मुंबई के बोरीवली स्टेशन पर करोड़ो रुपए के पार्सल जब्त
सूरत
मुंबई के बोरीवली स्टेशन पर सूरत के हीरा उद्यमियों ने आंगडिय़ा पेढी के माध्यम से भेजे करोड़ो रुपए के पार्सल रेलवे पोलीस ने जब्त कर लेने के कारण हीरा उद्यमी परेशान हो गए हैं। हीरा उद्यमी इस बारे में उच्च अधिकारियों को शिकायत करेंगे।
हीरा उद्योग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात 12 बजे के करीब सूरत से मुंबई पहुंची ट्रेन से बोरीवली स्टेशन पर उतारे गए हीरों के पार्सल रेलवे पुलिस ने रोक लिया। पार्सल में करोड़ो रुपए के हीरे होने की जानकारी मिलने पर रेलवे पुलिस ने आयकर अधिकारियों को बुला लिया। आयकर अधिकारी भी हीरो के पार्सल के साथ बिल देखकर रूक गए। अब जीएसटी विभाग को इसकी जानकारी दी गई है।
मंगलवार को गांधी जयंति के कारण दिनभर कार्रवाई नहीं हो पाई थी। रेलवे पुलिस की इस कार्रवाई के कारण हीरा उद्यमियों और आंगडियां पेढ़ी के संचालकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि करोड़ो रुपए के हीरों का पार्सल दिनभर रेलवे स्टेशन पर पड़ा है और उनके कर्मचारियों को भी रोक रखा है। यदि एक पार्सल भी इधर- उधर हो जाए तो करोड़ो का नुकसान हो सकता है। जैम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउन्सिल के रीजनल चेयरमैन दिनेश नावडिय़ा ने कहा कि इस बारे में गुहार लगाएंगे।
Updated on:
03 Oct 2019 11:58 am
Published on:
03 Oct 2019 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
