5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर लो बात… करोड़ो के हीरे देखकर भी दुखी हैं यहां के व्यापारी

डिमांड कम होने के कारण व्यापारी उनसे कम कीमत पर माल मांग रहे हैं

2 min read
Google source verification
file

कर लो बात... करोड़ो के हीरे देखकर भी दुखी हैं यहां के व्यापारी

सूरत

हीरा उद्यमियों का कहना है कि हाल में सूरत के हीरा उद्यमियों के हीरों का स्टोक समस्या बन गया है। एक और कट और पॉलिश्ड हीरों की मांग सतत घटने के कारण कई हीरा उद्यमियों के पास बड़े पैमाने पर स्टोक हो गया है। दूसरी ओर डिमांड कम होने के कारण व्यापारी उनसे कम कीमत पर माल मांग रहे हैं। कई व्यापारी तो पूंजी छुड़़ाने के लिए कम कीमत पर बेच दे रहे हैं, लेकिन बड़े हीरा उद्यमी स्टोक कर रहे हैं। अब वह ज्यादा उत्पादन नहीं करना चाहते और कारखाने बंद करने की सोच रहे हैं। सूरत में सिन्थेटिक हीरों का उत्पादन लगातार बढ़ता जा रहा है। सिन्थेटिक हीरों का बढ़ता व्यापार नेचुरल डायमंड के व्यापार को प्रभावित कर रहा है। इस कारण भी उद्यमी परेशान हो गए है। कई हीरा उद्यमियों ने वर्तमान समय को देखते हुए कारखाने बंद कर दिए हैं और व्यापार अच्छा होने पर शुरू करने की बात कह रहे हैं, कइयों ने उत्पादन आधा कर काम शुरू रखा है। यदि हीरा उद्योग में हालात नहीं सुधरे तो श्रमिकों के लिए समस्या हो सकती है