युवक का शव मिला, शिनाख्त नहीं हुई
वेसू कैनाल रोड पर एक फार्म हाउस के पास गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवक का हत्या किया शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह वेसू कैनाल रोड पर मैत्री फार्म हाउस के पास खून से लथपथ एक युवक के शव की जानकारी मिलने पर उमरा पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। किसी ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर हत्या की और शव यहां फेंक दिया। शव का न्यू सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।