
पंडाल में किए मां दुर्गा के दर्शन
दमण. दमण के दिलीपनगर में विराजमान मां दुर्गा के अग्रणियों ने दर्शन किए। नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश पटेल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मनोज नायक, नवीन पटेल, काउंसिलर अस्पी दमणिया ने दिलीपनगर में बिहार मित्र मंडल द्वारा आयोजित दुर्गापूजा में हिस्सा लिया। अतिथियों ने मां दुर्गा को फूलमालाएं चढ़ा कर पूजा-अर्चना की और लोक मंगल की कामना की। 19 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा और महाप्रसाद होगा। पिछले कई सालों से बिहार मित्र मंडल धूमधाम से दुर्गापूजा मनाता आ रहा है।
भाजपा महिला मोर्चा ने किया कन्या पूजन
दमण. दमण भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नवमी पर प्रदेश कार्यालय पर कन्या पूजन किया गया। महिला मोर्चा नवरात्र के पहले दिन से रोज एक कन्या का पूजन कर रही है और कल पूजा के बाद सभी 9 बच्चियों की भी पूजा की गई और खाना खिलाया गया। उपस्थित महिलाओं ने बच्चियों को गिफ्ट प्रदान किए। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सोनल पटेल, दीपाली शाह, डिम्पल पटेल, इला टेलर, अमिता देसाई, भारती, अंजू मिश्रा, किरण शेखावत उपस्थित रहीं।
बाजार में मंदी से व्यापारी चिंतित
वलसाड. बाजार में मंदी का माहौल रहने से व्यापारियों को चिंता खाए जा रही है। ग्राहकी नहीं होने से परेशान दुकानदारों को नवरात्र में बाजार में रौनक छाने की उम्मीद थी, लेकिन यह उम्मीद भी निराशा में बदल गई। अब दीपावली का इंतजार दुकानदारों को है। व्यापारियों के अनुसार इस वर्ष के शुरुआत से ही व्यापारी तेजी की राह देख रहे हैं, लेकिन इतने महीने बीत जाने पर भी तेजी का माहौल नहीं बना। नवरात्र और दीपावली में खरीदी निकलने की उम्मीद व्यापारियों को थी। लेकिन नवरात्र में भी बाजार में व्यापार फीका रहने से दुकानदार चिंतित हैं। कई छोटे दुकानों के बंद होने के भी आसार दिख रहे हैं। आजाद चौक पर रेडीमेड कपड़े के दुकानदार अनूप मारवाड़ी ने बताया कि नवरात्र में भी मंदी है जिसे देखते हुए दीपावली भी नीरस जाने की आशंका हो रही है। वहीं होलसेल सामान के व्यापारी भूपेन्द्र सराया के अनुसार नवरात्र से पहले होलसेल बाजार में तेजी आ जाती थी। इस बार दुकानदारों ने किसी तरह की खरीदी नहीं की है। दीपावली आने में सिर्फ 20 दिन ही बचे हैं ऐसे में माहौल ठंडा देखकर निराशा हो रही है। हालांकि इसके लिए कोई जीएसटी तो कोई भाजपा शासन को जिम्मेदार ठहरा रहा है।
Published on:
18 Oct 2018 08:34 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
