16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजनेस के नाम पर यह काम कर रहा था अहमदाबाद का जौहरी

पुलिस के सामने अहमदाबाद के एक जौहरी की करतूत उजागर हो गई। यह जौहरी ज्वैलर्स शाप के नाम पर गोरखधंधा कर रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification

सूरत

image

deepak deewan

Jun 17, 2021

famous Jewelers shop of ahmadabad famous Jewelers shop of surat

famous Jewelers shop of ahmadabad famous Jewelers shop of surat

सूरत. सरथाणा की ज्वैलरी शॉप से चुराई गई सोने की चेन के मामले में तफ्तीश में जुटी पुलिस के सामने अहमदाबाद के एक जौहरी की करतूत उजागर हो गई। यह जौहरी ज्वैलर्स शाप के नाम पर गोरखधंधा कर रहा था।

घटना के अनुसार महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के अकलुज निवासी जयश्री शेडक़े, वैशाली परमार, उर्मिला गौड़ व आशा राठौड़ नाम की चार महिलाएं गत 28 मई को खरीदारी के बहाने एक कार में सरथाणा श्यामधाम चौक स्थित माणकी ज्वैलर्स पर आई थी। उन्होंने व्यापारी संजय का ध्यान भटका कर सोने की दो चेन चुराई और फरार हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक, बाद में सीसी टीवी फुटेज से संजय को इस बारे में पता चलने पर उन्होंने चार दिन पूर्व सरथाणा थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया था। अहमदाबाद के मणिनगर ईस्ट निवासी सुरेख खंडेलवाल ने इन महिलाओं से सोने की चेन औने- पौने दामों में खरीदी थी।

चोरी की चेन खरीदने वाला जौहरी- चोरी के चेन खरीदने के आरोप में पुलिस ने अहमदाबाद के इस जौहरी को गिरफ्तार किया हैं। जौहरी से पुलिस कड़ाई से पूछताछ करने में लगी है। आशंका है कि इसने और भी चोरी का सामान, जेवर आदि खरीदे हैं। पूछताछ के बाद पुलिस को कुछ अन्य आभूषण चोरी के मामले के सुराग लगने की उम्मीद है।