
SURAT NEWS : पिता के सहकर्मी ने 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर किया बलात्कार
सूरत. वेसू इलाके में एक युवक ने निर्माण स्थल पर काम करने वाले श्रमिक की 13 वर्षीय पुत्री को अपनी हवस काशिकार बना डाला। उसका अपहरण कर पुणे ले गया वहां उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने किशोरी को मु क्त करवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी मोहम्मद रेजाउल ने 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण किया। पेशे से दिहाड़ी श्रमिक रेजा व पीडि़त किशोरी का पिता दोनों वेसू क्षेत्र में एक ही निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे। निर्माण स्थल के पास ही डेरा डाल कर रह रहे थे। रेजा ने बहला फुसला कर किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया। 16 मई को सुबह उसे अपने साथ ले गया। पीडि़त किशोरी गायब मिलने पर उसके पिता व परिजनों ने उसे ढूंढा।
इस बीच रेजाउल के गायब होने की बात सामने आई। किशोरी के पिता ने वेसू पुलिस से पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने रेजाउल को महाराष्ट्र के पुणे में ढूंढ निकाला। किशोरी को मुक्त करवा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर किशोरी से पूछताछ व उसका मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने रेजाउल के खिलाफ अपहरण व बलात्कार का मामला दर्ज किया।
Published on:
19 May 2023 09:24 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
