6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फार्मा कंपनी के कर्मचारी ने एक साल में कैसे पार किए 7.76 लाख रुपए ?

- उमरा पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

less than 1 minute read
Google source verification
फार्मा कंपनी के कर्मचारी ने एक साल में कैसे पार किए 7.76 लाख रुपए

फार्मा कंपनी के कर्मचारी ने एक साल में कैसे पार किए 7.76 लाख रुपए


सूरत. सिटीलाइट स्थित एक फार्मा कंपनी के कर्मचारी पर हिसाब में घपला कर 7.76 लाख रुपए के गबन का आरोप लगा है। इस संबंध में उमरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, सलाबतपुरा कालीपुल निवासी फैजन शेख ने अडाजण पाटिया क्यू बंगलोज निवासी हसन शोएब चश्मावाला के साथ विश्वासघात किया। आरोप है कि हसन की सिटीलाइट इन्द्रप्रस्थ कॉम्प्लेक्स स्थित पंप अप न्युट्रीशियन कंपनी में काम करने वाले फैजन हिसाब में घपला किया। उसने नवम्बर-2018 के बाद फर्म के पीटीएम अकाउन्ट से 2.25 लाख, कार्यालय से 1.31 लाख रुपए निकाले। इसी तरह माल की बिक्री से मिले 3.81 लाख रुपए भी अपने निजी उपयोग में ले लिए। इस घपले के बारे में हसन को पता चलने पर उसने गुरुवार देर रात उमरा पुलिस थाने में फैजन के खिलाफ गबन की प्राथमिकी दर्ज करवाई। फार्मा कंपनी के कर्मचारी ने एक साल में कैसे पार किए 7.76 लाख रुपए ? उमरा पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच