5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी को चेयरमैन का पद नहीं मिला तो इस शख्स ने यह क्यां कर दिया…

अंकलेश्वर पालिका में समितियों के गठन के बाद भाजपा में विवाद, आदिवासी मोर्चा के प्रमुख ने दी इस्तीफे की धमकी, कारोबारी समिति के चेयरमैन रहे संदीप पटेल का भी पत्ता कटा

2 min read
Google source verification
file

पत्नी को चेयरमैन का पद नहीं मिला तो इस शख्स ने यह क्यां कर दिया...

भरुच. अंकलेश्वर नगरपालिका में विभिन्न समितियों के गठन के बाद भाजपा में विवाद शुरू हो गया है। पत्नी को चेयरमैन का पद नहीं मिलने से नाराज भाजपा आदिवासी मोर्चा के प्रमुख ने बगावत कर अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर दी। उधर, भाजपा नेता व पूर्व में कारोबारी समिति के चेयरमैन रह चुके संदीप पटेल का भी पत्ता इस बार काट दिया गया।


अंकलेश्वर पालिका में अपनी सभासद पत्नी को चेयरमैन का पद नहीं मिलने से भाजपा आदिवासी मोर्चा के शहर प्रमुख नवीन वसावा ने इस्तीफें की पेशकश कर बगावत कर दिया है। समितियों के गठन के दौरान मलाईदार माने जाने वाली कारोबारी समिति में से संदीप पटेल का पत्ता काट दिए जाने से स्थानीय राजनीति में गर्माहट आ गई है। संदीप पटेल के स्थान पर चेतन गोलवाला को कारोबारी समिति का चेयरमैन बनाया गया है।


नगरपालिका की विभिन्न समितियों के गठन के लिए बुधवार को सामान्य सभा का आयोजन किया गया। पालिका के वार्ड संख्या-५ की सभासद दक्षाबेन वसावा को दूसरे ढाई साल के टर्म में कोई स्थान नहीं दिए जाने से उनके पति और शहर भाजपा आदिवासी मोर्चा के प्रमुख नवीन वसावा ने पत्नी के साथ इस्तीफे की धमकी देकर बागी सुर अख्तियार कर लिया जिससे पालिका की राजनीति में खलबली मच गई हैं। उधर, अंकलेश्वर शहर भाजपा प्रमुख के साथ पालिका प्रमुख ने किसी भी प्रकार के इस्तीफे की बात से इनकार कर दिया है।


पालिका के पूर्व प्रमुख और पिछले ढाई साल से कारोबारी समिति के चेयरमैन रहे संदीप पटेल का पत्ता इस बार काट दिया गया। इनके स्थान पर कारोबारी समिति का नया चेयरमैन चेतन गोलवाला को बनाया गया। प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री ईश्वर पटेल के अत्यंत करीबी माने जाने वाले संदीप पटेल को किनारे कर दिए जाने से स्थानीय राजनीति में गर्माहट आ गई हैं। नई बनी समितियों में तीन नए चेहरे के रूप में शिल्पा बेन सुरती, चैतन्य गोलवाला व विजय मोदी को शामिल किया गया है। सत्ता पक्ष के नेता के रूप में एक बार फिर से जनक शाह को रिपीट किया गया है।