6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्लाइंड क्रिकेट टी-20 में भारत विजेता

फाइनल में इंग्लैंड को दस विकेट से हरायाधरमपुर और वांसदा के तीन खिलाडिय़ों ने दिखाया कमाल

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Sunil Mishra

Oct 14, 2018

patrika

ब्लाइंड क्रिकेट टी-20 में भारत विजेता


वलसाड. गोवा में गत दिनों आयोजित ब्लाइंट क्रिकेट टी-२० टूर्नामेन्ट में भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को दस विकेट से हराकर जीत हासिल की। इसमें धरमपुर के दो और वांसदा के एक खिलाड़ी ने टीम को विजय दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। टूर्नामेन्ट के फाइनल मैच में इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 119 रन बनाए। जवाब में भारत की ओर से दुर्गा राव के साथ धरमपुर के अनिल धारिया ने शुरुआत की। दोनों ने बिना विकेट खोए 120 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। गोवा के राज्यपाल ने टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। मैच में जिले के धरमपुर निवासी आलराउंडर गणेश महूड़कर और अनिल धारिया के साथ वांसदा के नरेश तुमड़ा ने भी भाग लिया था और टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया। फाइनल जीतकर आए खिलाडिय़ों का वापी में स्वागत किया गया। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से ब्लाइंड टीम के खिलाडिय़ों को कुछ नहीं मिला है।

परिवार सोता रहा, हो गई चोरी
नवसारी. जलालपोर के एरू गांव में चोरों ने घर से 59 हजार रुपए नकद चोरी को अंजाम दिया। इस दौरान परिवार के लोग घर में ही सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरों के आने की भनक तक नहीं लगी।
गांव के अवध किंग्सबरी बंग्लोज सोसायटी में रहने वाले अनिल ठाकोर नायक परिवार के साथ रात में सो रहे थे। इस दौरान चोरों ने खिड़की की ग्रिल निकाल कर घर में प्रवेश किया और अनिल की पाकेट से 7700 रुपए, पत्नी की पाकेट से 5500 रुपए और नीचे के कमरे की आलमारी से 46 हजार रुपए नकद चुराए और फरार हो गए। सुबह परिवार को चोरी होने का पता चलने पर जलालपोर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। पास की सोसायटी के सीसी कैमरे में रात को दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। पुलिस उन पर ही चोरी करने की आशंका जता रही है। फुटेज के आधार पर दोनों को गिरफ्तार करने की कोशिश में पुलिस जुटी है।

तापमान में गिरावट से राहत
नवसारी. तापमान में गिरावट से रविवार को गर्मी से कुछ राहत मिली। कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के अनुसार नवसारी का अधिकतम तापमान रविवार को 36.4 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 85 प्रतिशत नमी थी जो दोपहर में घटकर 45 प्रतिशत रह गई। इससे उमस ने लोगों को परेशान किया। उत्तर पश्चिम दिशा से 2.3 किमी रफ्तार से चली हवा ने भी राहत नहीं पहुंचाई। शाम को आसमान में बादल छाने और तेज हवा चलने से लोगों को राहत महसूस हुई।